facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गर्मी जल्दी शुरू होने से रसना को तेज बिक्री की उम्मीद, 15–20% राजस्व वृद्धि का लक्ष्य

Advertisement

पश्चिमी एशिया में जारी सैन्य तनाव के बारे में खंबाटा ने कहा कि कंपनी के कारोबार का 40 फीसदी हिस्सा निर्यात से आता है, खासकर रमजान के दौरान इसकी मांग अधिक रहती है।

Last Updated- March 12, 2026 | 8:50 AM IST

गर्मी का मौसम पूरी तरह से शुरू हो चुका है। ऐसे में बेवरिज ब्रांड रसना को उम्मीद है कि वह समूचे कंसंट्रेट बाजार की तुलना में तेजी से वृद्धि दर्ज करेगी। कंसंट्रेट बाजार में कंपनी की 70 फीसदी हिस्सेदारी है और वह इस वर्ष 15 से 20 फीसदी की राजस्व बढ़ोतरी का लक्ष्य लेकर चल रही है जो उद्योग की 10 से 12 फीसदी की वृद्धि दर से ज्यादा है।

रसना इंडिया के चेयरमैन पिरोज खंबाटा ने कहा, इस साल गर्मी जल्दी आ गई है और हमें उम्मीद है कि पिछले साल की तरह इस वर्ष इसमें कोई बाधा नहीं आएगी। हमारी नई लॉन्चिंग और डिजिटल मीडिया पर अधिक ध्यान देने से वृद्धि को बल मिलेगा। हम यूट्यूब पर अपना बजट पांच गुना बढ़ा रहे हैं और टीवी बजट को डिजिटल पर ले जा रहे हैं।

कंपनी नए उत्पादों के प्रचार के लिए छोटे और स्थानीय इन्फ्लुएंसरों की भी मदद ले रही है। उन्होंने कहा, इस साल का अभियान पूरी तरह से डिजिटल पर केंद्रित है, जो हमारे जैसे व्यापक ब्रांड के लिए बहुत अनोखा है।

वृद्धि के माध्यमों पर बात करते हुए खंबाटा ने कहा कि मांग मुख्य रूप से क्विक कॉमर्स और एकल स्टोरों से आ रही है। कोविड-19 महामारी से पहले ई-कॉमर्स का कुल बिक्री में केवल 2 फीसदी योगदान था, लेकिन वर्ष के अंत तक यह हिस्सा कुल बिक्री का 15 फीसदी हो जाने का अनुमान है।

कंपनी अपने उत्पादों में चीनी की मात्रा भी लगातार घटा रही है। उन्होंने कहा, हमारे कुछ प्री-मिक्स में चीनी नहीं होती बल्कि उनमें चीनी मिलानी पड़ती है। हमने जानबूझकर और धीरे-धीरे अन्य प्री-मिक्स में चीनी की मात्रा कम की है। उदाहरण के लिए, 2 रुपये वाले पैक में ब्रांड ने चीनी की मात्रा पहले के 23 ग्राम से घटाकर 3.5 ग्राम कर दी है।

पश्चिमी एशिया में जारी सैन्य तनाव के बारे में खंबाटा ने कहा कि कंपनी के कारोबार का 40 फीसदी हिस्सा निर्यात से आता है, खासकर रमजान के दौरान इसकी मांग अधिक रहती है।

उन्होंने कहा, युद्ध ने निर्यात को बुरी तरह प्रभावित किया है, माल वापस भेजा जा रहा है और शिपिंग कंपनियों को देरी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि हमें उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों में स्थिति सुधर जाएगी, लेकिन कंटेनरों की कमी के कारण देरी बनी रहेगी।

Advertisement
First Published - March 12, 2026 | 8:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement