facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राष्ट्रपति के लिए तय नहीं कर सकते समयसीमा: सुप्रीम कोर्ट

Advertisement

‘मानी गई सहमति’ को खारिज करते हुए न्यायालय ने कहा कि वह उन परिस्थितियों में हस्तक्षेप कर सकती है जहां राज्यपाल बिना किसी स्पष्ट कारण के निष्क्रियता दिखा रहे हैं।

Last Updated- November 21, 2025 | 8:56 AM IST
Supreme Court

उच्चतम न्यायालय के संविधान पीठ ने गुरुवार को कहा कि न्यायालय संविधान के अनुच्छेद 200 और 201 के अंतर्गत राज्यपालों या भारत के राष्ट्रपति को भेजे गए विधेयकों के मामले में कोई समयसीमा निर्धारित नहीं कर सकते।

शीर्ष न्यायालय ने कहा,‘हमें यह साफ तौर पर कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं है कि न्यायिक रूप से निर्धारित समयसीमा समाप्त होने पर अनुच्छेद 200 या 201 के तहत राज्यपाल या राष्ट्रपति की मानी गई सहमति वास्तव में न्यायपालिका द्वारा न्यायिक घोषणा के माध्यम से कार्यकारी कार्यों का अधिग्रहण और प्रतिस्थापन है जो हमारे लिखित संविधान के दायरे में अस्वीकार्य है।’

यह विचार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा अनुच्छेद 143 के तहत किए गए एक संदर्भ के जवाब में आया है जिसमें सहमति, रोक और विधेयकों अपने पास रखने संबंधित प्रावधानों को नियंत्रित करने वाले संवैधानिक ढांचे पर स्पष्टता मांगी गई थी।

भारत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई और न्यायाधीश सूर्य कांत, विक्रम नाथ, पीएस नरसिम्हा और एएस चंदुरकर के पीठ ने निर्णय सुनाया कि न्यायालय द्वारा अनिवार्य समयसीमा शुरू करने या ‘मानी गई सहमति’ को मान्यता देने से शक्तियों के पृथक्करण का उल्लंघन होगा। न्यायाधीशों ने कहा कि न्यायिक स्तर पर तय अवधि के बाद सहमति स्वतः ही मिल जाने से राज्यपाल या राष्ट्रपति की संवैधानिक रूप से सौंपी गई भूमिका को न्यायपालिका के निर्देश से बदलने के समान होगा।

‘मानी गई सहमति’ को खारिज करते हुए न्यायालय ने कहा कि वह उन परिस्थितियों में हस्तक्षेप कर सकती है जहां राज्यपाल बिना किसी स्पष्ट कारण के निष्क्रियता दिखा रहे हैं। ऐसे मामलों में न्यायालय राज्यपाल को निर्णय लेने का निर्देश दे सकता है लेकिन यह तय नहीं कर सकता कि वह निर्णय क्या होना चाहिए।

Advertisement
First Published - November 21, 2025 | 8:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement