facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिसंबर में बेरोजगारी दर मामूली बढ़कर 4.8% पर पहुंची, लेकिन श्रम बाजार के संकेत मजबूत

Advertisement

एनएसओ के मुताबिक दिसंबर महीने में शहरी बेरोजगारी दर बढ़कर 6.7 प्रतिशत हो गई है, जो इसके पहले महीने के 6.5 प्रतिशत से मामूली अधिक है।

Last Updated- January 16, 2026 | 9:05 AM IST
Jobs and unemployment

भारत में बेरोजगारी दर दिसंबर में मामूली रूप से बढ़कर 4.8 प्रतिशत पर पहुंच गई, इसके बावजूद यह 8 महीने में दूसरा निचला स्तर है। श्रम बल और श्रमबल हिस्सेदारी 2025-26 में बढ़कर अपने उच्चतम स्तर पर है, जिससे बढ़ते श्रम बाजार और नौकरियों का पता चलता है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की तरफ से गुरुवार को जारी मासिक ‘आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण’ (पीएलएफएस) रिपोर्ट से यह पता चलता है। नवंबर में बेरोजगारी तर घटकर 8 माह के निचले स्तर 4.7 प्रतिशत पर थी।

एनएसओ के मुताबिक दिसंबर महीने में शहरी बेरोजगारी दर बढ़कर 6.7 प्रतिशत हो गई है, जो इसके पहले महीने के 6.5 प्रतिशत से मामूली अधिक है। बहरहाल ग्रामीण इलाकों में बेरोजगारी दर में कोई बदलाव नहीं हुआ है और दिसंबर में लगातार दूसरे महीने में भी 3.9 प्रतिशत बनी हुई है।

सीडब्ल्यूएस में गतिविधियों की स्थिति का निर्धारण सर्वे की तिथि से पहले के 7 दिन के मुताबिक किया जाता है। इसके तहत एक व्यक्ति को तब बेरोजगार माना जाता है, अगर उसने संदर्भ सप्ताह में किसी भी दिन कम से कम एक घंटे काम नहीं किया होता है।

कुल मिलाकर महिलाओं और पुरुषों में बेरोजगारी दर मामूली बढ़कर दिसंबर में क्रमशः 4.7 प्रतिशत और 4.9 प्रतिशत हो गई है, जो इसके पहले महीने में क्रमशः 4.6 प्रतिशत और 4.8 प्रतिशत थी। बहरहाल श्रम बल हिस्सेदारी दर (एलएफपीआर), जिससे काम कर रहे या काम की तलाश कर रहे लोगों की संख्या जानी जाती है, बढ़कर दिसंबर में 9 माह के उच्च स्तर 56.1 प्रतिशत पर पहुंच गई है, जो नवंबर में 55.8 प्रतिशत थी। ग्रामीण इलाकों में आंकड़े 58.6 प्रतिशत से बढ़कर 59 प्रतिशत हो गए हैं, जबकि शहरी इलाकों में 50.4 प्रतिशत से मामूली घटकर 50.2 प्रतिशत रह गए हैं।

एनएसओ ने पाया, ‘15 साल या इससे ऊपर के उम्र समूह की महिलाओं का एलएफपीआर जून 2025 से बढ़े स्तर पर बना हुआ है और दिसंबर 2025 में यह 35.5 प्रतिशत था। यह साल का सबसे ऊपरी स्तर है।’

काम की तलाश कर रहे लोगों में रोजगार प्राप्त लोगों के मापन करने वाला वर्कर पॉपुरेशन रेशियो (डब्ल्यूपीआर) दिसंबर में बढ़कर 53.4 प्रतिशत हो गया है, जो नवंबर में 53.2 प्रतिशत था।
ग्रामीण महिला और पुरुष कार्यबल हिस्सेदारी दिसंबर में बढ़ी है और यह क्रमशः 76 प्रतिशत और 38.6 प्रतिशत हो गई है, जो इसके पहले महीने में क्रमशः 75.4 प्रतिशत और 38.4 प्रतिशत थी।
पीएलएफ के लिए नमूने एकत्र करने के तरीके में एनएसओ ने जनवरी 2025 से बदलाव किया है।

Advertisement
First Published - January 16, 2026 | 9:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement