गोल्डमैन सैक्स को 11.5 फीसदी महंगाई दर का अनुमान
गोल्डमैन सैक्स ने कहा है कि इस साल महंगाई दर 11.5 फीसदी रहने की संभावना है, पहले उसने यह दर 10 फीसदी रहने की संभावना व्यक्त की थी। लेकिन उसने ग्रोथ को लेकर की गई अपना आकलन 7.8 फीसदी ही रखा है और उसमें कोई बदलाव नहीं किया है। आर्थिक गतिविधियों के बारे में सैक्स […]
स्टेट बैंक की क्लर्की के लिए हैं बेताब
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने पिछले दिनों जिन 20,000 क्लरिकल स्टॉफ की भर्ती के लिए आवेदन दिए थे, उनके लिए 24 लाख उम्मीदवारों ने अपने आवेदन भेजे हैं। इतनी बड़ी संख्या में मिले आवेदनों से खुद बैंक भी हैरान है। हालांकि यह उसके लिए एक सकारात्मक बात है कि अब वह एक बड़े टैलेंट पूल […]
जुलाई सेटलमेंट 4300 के आसपास होने के आसार
मुंबई में हो रही जोरदार बारिश ने लगता है वायदा कारोबारियों को सोमवार को बाजार से दूर ही रखा। जुलाई की एक्सपायरी में तीन दिन बाकी हैं और एनएसई में टर्नओवर केवल 45 हजार करोड़ का ही रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सीमित दायरे में रहे और बिकवालों से सप्लाई बढ़ने से खतरे के […]
एसजीएक्स निकल सकता है आगे
नब्बे फीसदी से भी ज्यादा हेज फंड अब निफ्टी फ्यूचर्स में कारोबार करने के लिए एनएसई से ज्यादा सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज को पसंद कर रहे हैं। इस वजह से एसजीएक्स निफ्टी पर कारोबार का वॉल्यूम धीरे धीरे बढ़ रहा है। इस रुझान से घरेलू और स्टॉक ब्रोकरों को सबसे ज्यादा समस्या हुई है क्योंकि उन्हें […]
रिजर्व बैंक की छमाही नीति से पहले कारोबारी सतर्क, मामूली सुधार
सीमित दायरे में हुए कारोबार के बाद शेयर बाजार बिना किसी ज्यादा उथलपुथल के बंद हो गया। मंगलवार को रिजर्व बैंक को अपनी मौद्रिक नीति का ऐलान करना है और कारोबारी उसके पहले थोड़ी सतर्कता बरत रहे हैं। कारोबारियों को लग रहा है कि बैंक रेपो रेट में फिर से इजाफा करेगा। सेंसेक्स पिछले हफ्ते […]
बस पर सवार निजी निवेशक
उत्तर प्रदेश परिवहन क्षेत्र में निजी निवेश जुटाने की कवायद में लगा हुआ है। इस कड़ी में राज्य सरकार अगस्त में पात्रता अनुरोध (आरएफक्यू) के लिए वैश्विक निविदा जारी करेगी। सरकार ने 14 मई को राज्य के 465 रूटों पर बसों के संचालन के लिए निजी निवेशकों से अभिरुचि पत्र (ईओआई) मंगाया था। इन रूटों […]
पंजाब में नई आईटी नीति की तैयारी
पंजाब सरकार नई सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नीति लाने पर विचार कर रही है। राज्य सरकार ने इसके लिए जानी मानी आईटी कंसल्टेंसी फर्म अर्नस्ट एंड यंग की सेवाएं ली हैं। नई औद्योगिक नीति भी तैयार की जा चुकी है जो अब लागू होने की प्रक्रिया में है। यह जानकारी राज्य के उद्योग और वाणिज्य सचिव […]
उत्तराखंड में जैविक खेती की बेकरारी
जैविक खेती को लेकर इन दिनों कई बड़ी कंपनियां उत्तराखंड के साथ करार करने को लालायित नजर आ रही है। इस मामले में उत्तराखंड सरकार से रिलायंस, भारती व आईटीसी जैसी कंपनियां संपर्क कर रही हैं। आईटीसी की तरफ से 1500 हेक्टेयर जमीन में उपजने वाले गेहूं की खरीदारी के लिए अनुबंध भी कर लिया […]
होम के साथ लोन भी स्वीट
बढ़ती ब्याज दरों और प्रॉपर्टी की घटती मांग से परेशान प्रॉपर्टी डेवलपर्स अब लोगों को लुभाने के लिए हर पैंतरा अपनाने में जुट गए हैं। इन दिनों नई-नई स्कीमों की भरमार से तो कुछ ऐसा ही लगता है। मसलन, यूनिटेक नोएडा में बनने वाले अपने यूनिवर्ल्ड सिटी प्रोजेक्ट में 1200 वर्गफीट और 1500 वर्गफीट एरिया […]
…मगर कार के कर्ज में सरेंडर लेटर की कुनैन
कम्युनिकेशंस कंपनी में काम करने वाले वरिष्ठ अधिकारी दीपक कुलकर्णी ने हाल ही में शोरूम में चमचमाती कार देख उसे खरीदने का मन बनाया। इसके लिए उन्होंने बैंक से लोन लेने के लिए निजी क्षेत्र के दो बैंकों से संपर्क किया। दोनों ही बैंकों में उनसे तमाम कागजातों पर हस्ताक्षर करने को कहा गया। इनमें […]
