facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अप्रैल में यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 4.4 फीसदी इजाफा

Advertisement

यात्री वाहनों की थोक बिक्री को एसयूवी की दमदार बिक्री और ग्रामीण मांग बरकरार रहने से बल मिला।

Last Updated- May 01, 2025 | 10:06 PM IST
Auto sector Stocks

भारतीय वाहन विनिर्माताओं द्वारा अप्रैल में घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री 4.4 फीसदी बढ़ गई। पिछले साल के मुकाबले इस साल अप्रैल में वाहन कंपनियों ने अपनी करीब 3,53,000 गाड़ियों की बिक्री की। उद्योग के सूत्रों ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि यात्री वाहनों की थोक बिक्री को एसयूवी की दमदार बिक्री और ग्रामीण मांग बरकरार रहने से बल मिला।

अप्रैल में घरेलू वाहनों की थोक बिक्री में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) दूसरी सबसे बड़ी कार विनिर्माता के तौर पर उभरी। कंपनी ने मार्च में दिग्गज रहे ह्युंडै और टाटा मोटर्स को पीछे छोड़ दिया। कंपनी ने इस साल अप्रैल में अपनी 52,330 गाड़ियां बेचीं, जो पिछले साल अप्रैल के मुकाबले 27.6 फीसदी अधिक है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के वाहन खंड के प्रेसिडेंट विजय नकरा ने कहा कि अप्रैल में इस दमदार प्रदर्शन का बड़ा कारण पिछले साल से बरकरार मजबूत रफ्ता है। महिंद्रा ऐंड महिंद्रा के पोर्टफोलियो में खासकर एसयूवी शामिल हैं।

वहीं, अप्रैल में ह्युंडै मोटर इंडिया की घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री में एक साल पहले के मुकाबले 11.6 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। समीक्षाधीन अवधि में कंपनी ने अपने 44,374 गाड़ियों की बिक्री की। टाटा मोटर्स के भी यात्री वाहनों की थोक बिक्री में 5.6 फीसदी की कमी आई और कंपनी ने अप्रैल में अपनी 45,199 गाड़ियां बेचीं।

ह्युंडै के मुख्य परिचालन अधिकारी तरुण गर्ग ने कहा कि घरेलू बाजार विभिन्न वृहद आर्थिक कारणों से चुनौतियों का सामना कर रहा है और कंपनी निर्यात पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित करना जारी रखा। नतीजतन, अप्रैल में निर्यात में 21.5 फीसदी की मजबूत वृद्धि हुई और यह बढ़कर 16,400 गाड़ियों हो गई है।

देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजूकी की घरेलू थोक बिक्री अप्रैल में एक साल पहले के मुकाबले मामूली 0.5 फीसदी बढ़ गई और कंपनी ने अपनी 1,38,704 गाड़ियां बेचीं। महिंद्रा की तरह ही टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की भी अप्रैल में बिक्री में अच्छी खासी हुई। अप्रैल में टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने 24,833 गाड़ियों की बिक्री की, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 32.8 फीसदी ज्यादा है। वहीं, अप्रैल में किआ इंडिया की घरेलू थोक बिक्री 18.3 फीसदी बढ़ गई और कंपनी ने अपनी 23,623 गाड़ियां बेचीं।

Advertisement
First Published - May 1, 2025 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement