facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2028 तक सभी दोपहिया व तिपहिया को इलेक्ट्रिक बनाने का हो लक्ष्यः Niti Aayog CEO Amitabh Kant

Advertisement
Last Updated- March 07, 2023 | 12:07 AM IST
EV subsidy and controversy

भारत के वाहन उद्योग को अगले 5 साल में सभी दोपहिया व तिपहिया वाहनों के विद्युतीकरण का लक्ष्य बनाने की जरूरत है।

नीति आयोग के पूर्व सीईओ अमिताभ कांत ने सोमवार को काउंसिल ऑन एनर्जी, एनवायरमेंट ऐंड वाटर (सीईईडब्ल्यू) के कार्यक्रम ‘नैशनल डायलॉग ऑन इमर्जिंग ट्रेंड्स इन ई-मोबिलिटी’ में यह कहा।

भारत के जी-20 के शेरपा कांत ने कहा, ‘इससे न सिर्फ वायु प्रदूषण घटाने में मदद मिलेगी बल्कि सुनिश्चित होगा कि हम इलेक्ट्रिक दोपहिया और तिपहिया वाहन बनाने में अग्रणी हैं। किसी भी सभ्य समाज में सार्वजनिक परिवहन सेवा की अहम भूमिका होती है।’

ई-मोबिलिटी को गति देने के लिए वित्तपोषण की बात करते हुए कांत ने कहा कि शुरुआती नुकसान की गारंटी, ऋण बढ़ाने और मिश्रित वित्तपोषण को लेकर व्यवस्था बनाने की जरूरत है, जिससे निजी पूंजी प्रवाह को बढ़ावा दिया जा सके।

कांत ने कहा कि हमें हमें 50 लाख फास्ट चार्जरों का लक्ष्य रखने के साथ बैटरी स्वैपिंग और स्थानीय विनिर्माण के लिए पीएलआई पर जोर देने की जरूरत है।

कांत ने सीईईडब्ल्यू सेंटर फार एनर्जी फाइनैंस (सीईईडब्ल्यू-सीईएफ) की स्वतंत्र रिपोर्ट ‘ग्रीनिंग इंडियाज ऑटोमोटिव सेक्टर’ को भी जारी किया।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 11:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement