facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

August Auto Sales: Toyota ने तोड़े बिक्री के सभी रिकॉर्ड, अगस्त में में बेच डालीं 22,910 कारें

Advertisement

समीक्षाधीन माह में कंपनी की घरेलू थोक बिक्री 20,970 इकाई रही, जबकि निर्यात 1,940 इकाई रहा।

Last Updated- September 01, 2023 | 12:56 PM IST
August Auto Sales

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने अगस्त में 22,910 इकाइयों के साथ अब तक की सबसे अधिक मासिक बिक्री दर्ज की।

पिछले महीने डीलरों को कंपनी की कुल आपूर्ति 53 प्रतिशत बढ़कर 22,910 इकाई हो गई, जबकि अगस्त 2022 में यह आंकड़ा 14,959 इकाई का था।

समीक्षाधीन माह में कंपनी की घरेलू थोक बिक्री 20,970 इकाई रही, जबकि निर्यात 1,940 इकाई रहा।

टीकेएम के उपाध्यक्ष (बिक्री व रणनीतिक विपणन) अतुल सूद ने एक बयान में कहा, ‘‘ मजबूत बिक्री और बढ़ी हुई मांग ब्रांड के प्रति ग्राहकों की लगातार बढ़ती रुचि को दर्शाती है। टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर और इनोवा हाईक्रॉस की मजबूत मांग जारी है।’’

यह भी पढ़ें : टोयोटा मोटर ने लॉन्च की पूरी तरह एथनॉल से चलने वाली Toyota Innova, जानें क्या है खासियत

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 12:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement