facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Automobile Industry: वाहनों की खुदरा बिक्री 13 प्रतिशत बढ़ी

Advertisement

फरवरी में यात्री वाहनों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई और पिछले साल फरवरी की 2,93,803 वाहन बिक्री के मुकाबले इस महीने बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 3,30,107 हो गई।

Last Updated- March 07, 2024 | 10:41 PM IST
FADA

आर्थिक हालात की वजह से मांग में सुधार, वाहनों की उपलब्धता में वृद्धि और शादी-विवाह के सीजन के असर से फरवरी में देश की खुदरा वाहन बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 20.3 लाख हो गई जबकि फरवरी 2023 में यह बिक्री 17.9 लाख थी।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (फाडा) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। हालांकि इस क्षेत्र को लगता है कि आगामी लोकसभा चुनाव के कारण सभी श्रेणियों की खरीदारी टलने की आशंका से बिक्री में बाधा पड़ सकती है।

फरवरी में यात्री वाहनों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हुई और पिछले साल फरवरी की 2,93,803 वाहन बिक्री के मुकाबले इस महीने बिक्री 12 प्रतिशत बढ़कर 3,30,107 हो गई। दोपहिया, तिपहिया, ट्रैक्टर और वाणिज्यिक वाहनों में क्रमशः 13 प्रतिशत, 24 प्रतिशत, 11 प्रतिशत और 5 प्रतिशत की वृद्धि दर दर्ज की गई। वाणिज्यिक वाहनों, तिपहिया वाहनों और ट्रैक्टरों के लिए भी यह फरवरी की सर्वाधिक बिक्री रही।

फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि यात्री वाहन श्रेणी में पिछले साल के मुकाबले 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो नए वाहन बाजार में उतारने और वाहन उपलब्धता में वृद्धि के कारण फरवरी में अब तक का सर्वाधिक बिक्री स्तर है। यात्री वाहन श्रेणी में बिना बिके वाहनों को अधिक स्तर चिंता का बड़ा विषय है।

दूसरी तरफ दोपहिया क्षेत्र में वृद्धि मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्र, प्रीमियम मॉडल की मांग और शुरुआती स्तर वाले वाहनों के दमदार प्रदर्शन के कारण हुई, जिसमें वाहनों की व्यापक उपलब्धता और उनकी मांग बढ़ाने वाली आकर्षक पेशकश शामिल थी।

शादी-विवाह की तारीखों और बेहतर आर्थिक माहौल जैसे कारकों ने भी इस वृद्धि में योगदान दिया। समीक्षाधीन महीने के दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 14.3 लाख रही जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह बिक्री 12.7 लाख थी।

सिंघानिया ने कहा कि तिपहिया बाजार में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है और इस वृद्धि में ईवी का हिस्सा 53 प्रतिशत है, जिसे पहली बार खरीदारी करने वालों और उपभोक्ता जुड़ाव के साथ-साथ इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा की दिशा में बढ़ने और बाजार की बेहतर धारणा से बढ़ावा मिला है। फरवरी 2023 की 76,619 बिक्री की तुलना में फरवरी 2024 में तिपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 94,918 तक पहुंच गई।

इस दौरान वाणिज्यिक वाहन श्रेणी में पांच प्रतिशत की वृद्धि हुई। नकदी प्रवाह की कमी और चुनाव-संबंधित खरीद टलने जैसी बाधाओं के बावजूद वाहन बेड़े की खरीद और स्कूल बसों, मजबूत क्षेत्रीय मांग तथा बेहतर वित्तीय सहायता के जरिये इस श्रेणी ने चुनौतियों पर काबू पाया। यह इस क्षेत्र के लचीलेपन और क्रमिक सुधार को उजागर करता है।

Advertisement
First Published - March 7, 2024 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement