facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Automobile Market: एंट्री लेवल के वाहनों की बिक्री में गिरावट

Advertisement

कार, दोपहिया बिक्री ने नहीं पकड़ी रफ्तार

Last Updated- April 12, 2024 | 10:11 PM IST
SIAM: Retail sale in August

एंट्री लेवल वाली कारों और दोपहिया वाहनों की बिक्री अभी तक पूरी तरह नहीं सुधर पाई है तथा वैश्विक महामारी से पहले वाला शीर्ष स्तर पार करने से काफी दूर है। सायम के आज के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। छोटी यात्री कार श्रेणी की बिक्री पिछले साल की तुलना में लगभग 40 प्रतिशत घटकर 1.52 लाख रह गई। साल 2018-19 में भारत में करीब 4.71 लाख छोटी यात्री कारें बिकी थीं।

सामान्य आवागमन वाली मोटरसाइकिल श्रेणी (75-110 सीसी इंजन) में पिछले साल की तुलना में आठ प्रतिशत की वृद्धि के साथ 56.51 लाख वाहन बिक्री देखी गई। हालांकि यह अब भी साल 2018-19 की 84.22 लाख वाहन बिक्री के महामारी से पहले वाले शीर्ष स्तर से काफी कम है।

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सायम) के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया कि बिक्री में इस लगातार गिरावट के दो प्राथमिक कारण हैं। एक, ग्रामीण अर्थव्यवस्था में धीमी रफ्तार से सुधार और दूसरा, ग्राहकों का ऊंची श्रेणी में वाहन खरीदने को प्राथमिकता देना।

उन्होंने बताया ‘शुरुआती स्तर वाली श्रेणी में, चाहे वह दोपहिया हो या यात्री वाहन, हम बिक्री में गिरावट देख सकते हैं। जो श्रेणी कुछ ऊंची हैं, वे ज्यादा तेजी से बढ़ रही हैं। ग्रामीण अर्थव्यवस्था में पूरी तरह सुधार नजर नहीं आने की वजह से ऐसा हो सकता है।’

उन्होंने कहा ‘मॉनसून के मौजूदा परिदृश्य के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था बेहतर ही होगी। इसलिए लगता है कि शुरुआती स्तर की बिक्री में भी सुधार होगा। हमें एक श्रेणी से दूसरी श्रेणी में जाने वाले कारक को भी ध्यान में रखना चाहिए। यह भी संभव है कि शुरुआती स्तर की श्रेणी से ऊंची श्रेणी में बहुत अधिक बदलाव हुआ हो।’

Advertisement
First Published - April 12, 2024 | 10:11 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement