facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

दुर्लभ मैग्नेट की कमी के बीच बजाज ऑटो ने घटाया ईवी उत्पादन का लक्ष्य

Advertisement

चीन के पास दुनिया की 90 फीसदी दुर्लभ शोधन क्षमता है और वह दुनिया के 60 फीसदी दुर्लभ तत्वों का उत्पादन भी करता है।

Last Updated- August 06, 2025 | 10:20 PM IST
Bajaj Auto

चीन से दुर्लभ मैग्नेट की आपूर्ति सुचारू होने की कम उम्मीद के कारण पुणे की दोपहिया वाहनों की दिग्गज कंपनी बजाज ऑटो ने अगस्त और सितंबर के लिए अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया उत्पादन को आधा और इलेक्ट्रिक तिपहिया को 75 फीसदी तक कम कर दिया है। कंपनी के वित्तीय नतीजे जारी करने के दौरान बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने जुलाई में पहले ही अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का उत्पादन कम से कम 50 फीसदी तक घटा दिया था। अब अगस्त और सितंबर के लिए भी ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है।

राकेश शर्मा ने कहा, ‘हमारे उत्पादन में गिरावट जून के अंत से शुरू हुई। जुलाई में उत्पादन करीब 50 फीसदी तक प्रभावित हुआ। हमें उम्मीद थी कि अगस्त में उत्पादन शून्य रहेगा मगर ऐसा नहीं हो रहा है। अगस्त का उत्पादन जुलाई के उत्पादन से बेहतर रहेगा, लेकिन हम अभी भी योजना के करीब 50 से 60 फीसदी के आसपास रहेंगे।’

उल्लेखनीय है कि चीन की सरकार ने पिछली अप्रैल के आसपास इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए जरूरी माने जाने वाले दुर्लभ मैग्नेट पर कुछ प्रतिबंध लगाए थे। शर्मा ने कहा कि उनके विक्रेताओं ने चीन के अधिकारियों के समक्ष कई आवेदन भी दिए। मई में करीब 30 आवेदन जमा किए गए थे। मगर अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि इन्हें कब मंजूरी दी जाएगी।

चीन के पास दुनिया की 90 फीसदी दुर्लभ शोधन क्षमता है और वह दुनिया के 60 फीसदी दुर्लभ तत्वों का उत्पादन भी करता है। बजाज ऑटो भारत की उन पहली वाहन कंपनियों में से एक थी जिसने आपूर्ति को लेकर चिंता जताई थी।

Advertisement
First Published - August 6, 2025 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement