facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bajaj Auto sales: अगस्त में 15 प्रतिशत घटी बिक्री

Advertisement

अगस्त 2022 में बेची गई 2,56,755 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने कुल घरेलू बिक्री 20 प्रतिशत गिरकर 2,05,100 इकाई रह गई।

Last Updated- September 01, 2023 | 12:55 PM IST
Bajaj Auto Q4 results

Bajaj Auto Sales: बजाज ऑटो की अगस्त में कुल बिक्री सालाना आधार पर 15 प्रतिशत घटकर 3,41,648 इकाई रह गयी। कंपनी ने अगस्त 2022 में 4,01,595 इकाइयों की बिक्री की थी। बजाज ऑटो लिमिटेड की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, अगस्त 2022 में बेची गई 2,56,755 इकाइयों की तुलना में पिछले महीने कुल घरेलू बिक्री 20 प्रतिशत गिरकर 2,05,100 इकाई रह गई।

सालाना आधार पर 6 प्रतिशत गिरा निर्यात

अगस्त में कुल वाहन निर्यात सालाना आधार पर छह प्रतिशत गिरकर 1,36,548 इकाई रह गया, जो एक साल पहले की समान अवधि में 1,44,840 इकाई था। पिछले महीने दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 20 प्रतिशत घटकर 2,85,031 इकाई रह गई, जो अगस्त 2022 में 3,55,625 इकाई थी। हालांकि, अगस्त 2023 में दोपहिया वाहनों का निर्यात दो प्रतिशत बढ़कर 1,24,211 इकाई हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1,21,787 इकाई था।

ये भी पढ़ें :Tata Motors Q1 Results: दिग्गज वाहन कंपनी ने दर्ज किया 3,300 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा

जुलाई में कैसी रही बिक्री

बजाज ऑटो ने मंगलवार को कहा कि जुलाई में उसकी कुल बिक्री सालाना आधार पर 10 प्रतिशत घटकर 3,19,747 इकाई रह गयी। कंपनी ने जुलाई 2022 में 3,54,670 इकाइयों की बिक्री की थी।

ये भी पढ़ें- Auto Sales in July: Toyota से लेकर Bajaj तक, जानें कैसी रही इन कंपनियों की वाहन बिक्री

बजाज ऑटो ने एक बयान में कहा कि घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री जुलाई में सालाना आधार पर दो प्रतिशत घटकर 1,79,263 इकाई रह गई। इस दौरान निर्यात में 18 प्रतिशत की गिरावट हुई।

 

Advertisement
First Published - September 1, 2023 | 12:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement