facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tesla भारत में प्रवेश के लिए राजस्थान में संभावित स्थानों की तलाश में, भिवाड़ी सबसे आगे

Advertisement

गुजरात और महाराष्ट्र के साथ प्रतिस्पर्धा करते हुए राजस्थान ने भी टेस्ला को आकर्षित करने के लिए बड़े भूखंड, सस्ते श्रम की पेशकश की है

Last Updated- April 16, 2024 | 10:09 PM IST
Tesla 'चुप', अभी तक अपनी भारत की योजनाओं के बारे में नहीं बताया: अधिकारी, Tesla 'silent', hasn't told about its India plans yet: Officials

अमेरिका की इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) निर्माता टेस्ला भारत में प्रवेश करने के लिए उपयुक्त स्थान की तलाश कर रही है और गुजरात, तमिलनाडु तथा महाराष्ट्र के साथ राजस्थान भी उसकी शॉर्टलिस्ट में शामिल हो गया है।

इस घटनाक्रम से अवगत अधिकारियों ने बताया कि टेस्ला के वरिष्ठ अधिकारियों और राजस्थान सरकार के बीच पिछले सप्ताह शुरुआती बैठक हुई जिसे सफल माना गया था।

अगले कदम के तौर पर, टेस्ला एक सर्वे कराएगी और जल्द ही राज्य के निवेश संवर्द्धन विभाग के साथ इसका विवरण साझा किए जाने की संभावना है। राजस्थान ने ईवी निर्माता को कुछ चिह्नित भूमि की जानकारी पहले ही भेज दी है। माना जा रहा है कि निवेश संवर्धन ब्यूरो ने टेस्ला को स्थान के रूप में भिवाड़ी औद्योगिक शहर का सुझाव दिया है।

एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने के अनुरोध पर कहा, ‘भिवाड़ी में और उसके आसपास कई औद्योगिक क्षेत्रों के संदर्भ में, हमारा मानना है कि सालारपुर या खुशखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया कंपनी की जरूरत के लिहाज से ज्यादा उपयुक्त होंगे। ये क्षेत्र ऑटो हब बनाए जाने के मकसद से विकसित किए गए थे और वहां वाहन कंपनियों, एंसिलियरी उद्योग की उपस्थिति है। ये क्षेत्र दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे से भी जुड़े हुए हैं।’

ये दो क्षेत्र राजस्थान स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट ऐंड इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (आरआई आईसीओ) के औद्योगिक इलाके के आगामी फेज-2 का हिस्सा हैं। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा, निवेश संवर्द्धन ब्यूरो इस सौदे में गहरी दिलचस्पी दिखा रहा है और कई तरह की पेशकशें कर रहा है।

एक अधिकारी ने कहा, ‘सामान्य तौर पर इन क्षेत्रों में भूमि ई-नीलामी के जरिये दी जाती है। लेकिन यदि बड़े आकार की कोई निवेश परियोजना हो तो हम सीधे तौर पर भूमि दे सकते हैं।’ खबर है कि अमेरिका से टेस्ला की एक टीम भारत में कंपनी के 2-3 अरब डॉलर के इलेक्ट्रिक वाहन संयंत्र के लिए संभावित स्थानों की तलाश कर रही है।

Advertisement
First Published - April 16, 2024 | 10:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement