facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tesla के भारत के EV मार्केंट में आने से परेशान नहीं है BMW- CEO

Advertisement

वर्ष 2024 में बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने कुल 4,26,594 पूर्ण-इलेक्ट्रिक वाहन बेचे और ईवी की बिक्री में उसने 13.5 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की।

Last Updated- April 06, 2025 | 3:33 PM IST
BMW

बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया भारत के इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार में टेस्ला के आने की संभावना को लेकर चिंतित नहीं है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) विक्रम पावाह का मानना है कि Tesla के आने से इस खंड को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। BMW CEO ने कहा के समूह भारत में दो ब्रांड…. बीएमडब्ल्यू और मिनी के तहत कुल 1,249 इलेक्ट्रिक कार बेच चुका है। 2025 की पहली तिमाही में कंपनी पहले ही 646 इकाइयां बेच चुकी है। उन्होंने कहा कि हमने भारत में अपनी कुल बिक्री में से 15 प्रतिशत इलेक्ट्रिक वाहन के जरिये हासिल करने का अनुमान लगाया है। मुझे लगता है कि बाजार बढ़ना चाहिए। जब ​​भी अधिक प्रतिस्पर्धा होती है, तो हमने देखा है कि बाजार बढ़ता है।

उनसे पूछा गया था कि टेस्ला के भारत में प्रवेश करने के साथ ईवी बाजार कैसे आकार लेगा और इसपर बीएमडब्ल्यू का क्या रुख रहेगा। अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार विनिर्माता से प्रतिस्पर्धा के बारे में पूछे जाने पर BMW CEO ने कहा, ‘‘दुनिया के सभी बाजारों में, हम साथ-साथ मौजूद हैं। आप पिछले साल दुनियाभर के आंकड़े देख सकते हैं, हम ही हैं जो आगे बढ़ रहे थे। वैश्विक स्तर पर हमारी ईवी की बिक्री बढ़ी है।’’ उन्होंने कहा कि बहुत अधिक विनिर्माता इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में वृद्धि के बारे में बात नहीं कर सकते हैं।

वर्ष 2024 में बीएमडब्ल्यू ग्रुप ने कुल 4,26,594 पूर्ण-इलेक्ट्रिक वाहन बेचे और ईवी की बिक्री में उसने 13.5 प्रतिशत की वृद्धि हासिल की। ​​बीएमडब्ल्यू और मिनी दोनों ब्रांड ने क्रमशः 3,68,523 इकाइयों (11.6 प्रतिशत) और 56,181 इकाइयों (24.3 प्रतिशत) के साथ इलेक्ट्रिक वाहन बिक्री में दो अंकीय वृद्धि दर्ज की। फरवरी में टेस्ला ने भारत में विभिन्न भूमिकाओं के लिए नियुक्तियां शुरू की हैं। इनमें कारोबार परिचालन विश्लेषक और ग्राहक सहायता विशेषज्ञ शामिल हैं। यह कंपनी के भारतीय बाजार में प्रवेश का संकेत देता है।

भारत में बीएमडब्ल्यू ग्रुप की इलेक्ट्रिक वाहन क्षेत्र में संभावनाओं पर पावाह ने कहा कि वर्तमान में यह कुल बिक्री का 17 प्रतिशत हिस्सा है। 2025 की जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी की भारत में वाहन बिक्री सात प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,914 इकाई रही है। उन्होंने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य 2025 में कुल बिक्री का 15 प्रतिशत ईवी से हासिल करना है और हम इसे पार कर लेंगे। हम 20 प्रतिशत तक भी जा सकते हैं। लेकिन 15 प्रतिशत हमारा लक्ष्य है। हमें खुशी है कि हम इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।’’

(एजेंसी इनपुट के साथ) 

Advertisement
First Published - April 6, 2025 | 3:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement