facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BMW ग्रुप इंडिया ने दर्ज की 51 प्रतिशत बिक्री वृद्धि

Advertisement

BMW Group India Growth: BMW कारों की बिक्री 3,510 तक पहुंच गई जबकि मिनी की बिक्री 170 रही।

Last Updated- April 08, 2024 | 11:25 PM IST
BMW

जर्मनी की लक्जरी कार विनिर्माता बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने कैलेंडर वर्ष 2024 के पहले तीन महीनों के दौरान बिक्री में 51 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है। इस अवधि में कंपनी ने स्पोर्ट्स एक्टिविटी व्हीकल्स (एसएवी), लक्जरी वर्ग की सिडैन और इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) की अधिक मांग की वजह से 3,680 कारों (बीएमडब्ल्यू और मिनी सहित) की बिक्री की।

इस दौरान बीएमडब्ल्यू कारों की बिक्री 3,510 तक पहुंच गई जबकि मिनी की बिक्री 170 रही। एक्स7, एक्स3, एक्स1 और 3 सीरीज जैसे बीएमडब्ल्यू के लोकप्रिय मॉडलों की अच्छी खासी बिक्री हुई। लक्जरी इलेक्ट्रिक वाहन श्रेणी में बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया ने साल 2024 की पहली तिमाही के दौरान 211 वाहनों की बिक्री की और 26 प्रतिशत वृद्धि के साथ अपनी अग्रणी स्थिति कायम रखी।

बीएमडब्ल्यू आई7 सर्वाधिक बिकने वाली ईवी के रूप में उभरी जबकि बीएमडब्ल्यू आई5 की आगामी शुरुआत से कंपनी के ईवी पोर्टफोलियो में और मजबूती आने की उम्मीद है। लक्जरी वर्ग की कारों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और बीएमडब्ल्यू के मामले में 152 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 7 सीरीज, एक्स7 और नई एक्सएम जैसे मॉडलों ने इस उपलब्धि में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement
First Published - April 8, 2024 | 11:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement