facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BMW India को 2025 में दो अंकों की वृद्धि की उम्मीद

Advertisement

इलेक्ट्रिक कारों और लॉन्ग व्हील बेस मॉडल की बढ़ती मांग ने बिक्री को दी मजबूती

Last Updated- April 03, 2025 | 11:54 PM IST
BMW

ऐसे समय में जब बड़े बाजार वाले कार विनिर्माता इस साल एक अंक में वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं बीएमडब्ल्यू इंडिया को अपने इलेक्ट्रिक वाहन और लॉन्ग व्हील बेस वाले मॉडल की मांग के कारण दो अंकों में वृद्धि की संभावना है। कंपनी ने जनवरी से मार्च के दौरान 3,914 कारों की बिक्री की है, जो एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 7 फीसदी की वृद्धि है। पिछले साल जनवरी में कंपनी की कार की बिक्री एक साल पहले के मुकाबले 11 फीसदी बढ़कर 15,721 गाड़ियों की थी।

बिज़नेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में बीएमडब्ल्यू ग्रुप के इंडिया प्रेसिडेंट और मुख्य कार्य अधिकारी विक्रम पावा ने कहा, ‘हम अपने लॉन्ग व्हील बेस मॉडल और इलेक्ट्रिक कारों की दमदार मांग देख रहे हैं। फिलहाल, हम वृद्धि के मोर्चे पर भारत में पूरी प्रीमियम श्रेणी में आगे हैं। साल 2025 में फिर से दो अंकों में वृद्धि हासिल करेंगे।’

हाल के वर्षों में बड़े बाजार श्रेणी में सिडैन की बिक्री में गिरावट आई है, लेकिन बीएमडब्ल्यू सिडैन की मांग मजबूत बनी हुई है, जो भारत में इसकी बिक्री का 45 फीसदी हिस्सा है। पावाह ने कहा, ‘हर कीमत पर हमारे पास सिडैन और एसयूवी दोनों ही उत्पाद दमदार हैं और ग्राहक को चुनने का मौका मिलता है।’ बीएमडब्ल्यू इंडिया ने जनवरी-मार्च की अवधि में 646 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, जो पिछले साल इसी अवधि में बेची गई कारों की संख्या से तीन गुना से भी ज्यादा थी।

Advertisement
First Published - April 3, 2025 | 11:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement