facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

CEAT को दूसरी छमाही में प्राकृतिक रबड़ की ऊंची कीमतों का दबाव कम होने की उम्मीद

Advertisement

बनर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि उसके ‘ऑफ्टरमार्केट’ कारोबार की दो अंक में वृद्धि जारी रहेगी और साथ ही अंतरराष्ट्रीय कारोबार बेहतर प्रदर्शन करेगा।

Last Updated- October 20, 2024 | 11:33 AM IST
CEAT
Representative Image

घरेलू टायर विनिर्माता कंपनी सिएट लिमिटेड को चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में कच्चे माल की ऊंची लागत का दबाव कम होने की उम्मीद है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्नब बनर्जी का मानना है कि घरेलू स्तर पर प्राकृतिक रबड़ की ऊंची कीमतों से दूसरी छमाही में राहत मिल सकता है।

घरेलू बाजार में प्राकृतिक रबड़ की कीमतें 15 साल के उच्चस्तर पर पहुंचने से कंपनी पर दबाव बना था। बनर्जी ने पीटीआई-भाषा से कहा कि कंपनी को उम्मीद है कि उसके ‘ऑफ्टरमार्केट’ कारोबार की दो अंक में वृद्धि जारी रहेगी और साथ ही अंतरराष्ट्रीय कारोबार बेहतर प्रदर्शन करेगा। दूसरी तिमाही में कंटेनर की कमी और ऊंची ढुलाई लागत से भी कंपनी का कारोबार प्रभावित हुआ है। बनर्जी ने कहा कि चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में घरेलू प्राकृतिक रबड़ की कीमतें 15 साल के उच्चस्तर लगभग 250 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गईं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें चौथी तिमाही में सुधार की उम्मीद है। मुझे लगता है कि वर्ष की दूसरी छमाही में दबाव कम होने वाला है।’’

उन्होंने कहा कि रबड़ के दाम पहले ही घटकर 200 रुपये किलोग्राम पर आ गए हैं। वृद्धि परिदृश्य के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह मजबूत बना हआ है। बनर्जी ने कहा कि पहली छमाही में हमारी ऑफ्टरमार्केट वृद्धि दो अंक में रही हैं। मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) को आपूर्ति सुस्त रही है। इसकी वजह वाहनों में बदलाव है। उन्होंने कहा कि रिप्लेसमेंट खंड में हम दो अंकीय वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।

Advertisement
First Published - October 20, 2024 | 11:33 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement