facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

ब्लूस्मार्ट की कैब बुकिंग पर ब्रेक से वॉलेट को लेकर ग्राहक परेशान

Advertisement

यदि सेवाएं उससे पहले फिर से शुरू नहीं हो पाती हैं तो हम अगले 90 दिनों में रिफंड शुरू कर देंगे।’

Last Updated- April 17, 2025 | 11:00 PM IST
Bluesmart
प्रतीकात्मक तस्वीर

इलेक्ट्रिक टैक्सी सेवा प्रदाता प्लेटफॉर्म ब्लूस्मार्ट ने बुधवार को कैब बुकिंग अचानक बंद कर दी। इससे उसके कई उपयोगकर्ता निराश हो गए और परेशानी में फंस गए हैं। ऐप का इस संबंध में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण न होने से ग्राहकों की चिंता बढ़ गई और वे अपनी निराशा जताने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं और ऐप के वॉलेट में फंसे पैसे वापस करने की मांग कर रहे हैं। गुरुग्राम के मार्केटिंग पेशेवर सोमिल अग्रवाल ने पिछले 4-5 साल से ब्लूस्मार्ट का इस्तेमाल किया। हालांकि कुछ दिन पहले जब मीडिया में इस कंपनी के बारे में वित्तीय संकट की खबरें आईं तो अग्रवाल ने इसके वॉलेट में रखी अपनी शेष रकम निकाल ली।

अग्रवाल ने बताया, ‘ब्लूस्मार्ट के साथ मेरा अनुभव शानदार रहा है, सेवा और ड्राइवरों की गुणवत्ता सराहनीय थी। मैं नियमित रूप से शहर के अंदर आने-जाने और एयरपोर्ट पिक ऐंड ड्रॉप के लिए इस ऐप का इस्तेमाल करता था। लेकिन हाल के घटनाक्रम ने मुझे निराश किया है। मेरे ऐप-वॉलेट में आमतौर पर लगभग 3,000 रुपये होते थे। लेकिन मैंने किसी भी परेशानी से बचने के लिए शुरू में ही यह राशि निकाल ली क्योंकि समस्या गंभीर होती जा रही थी।’

भले ही अग्रवाल ने तुरंत अपने वॉलेट से राशि निकाल ली हो, लेकिन कई उपयोगकर्ता चुनौतियों का सामना कर रहे हैं और वे लगातार कंपनी की हेल्पलाइन पर संपर्क कर रहे हैं। ब्लूस्मार्ट उपयोगकर्ता यशस्वी शैली ने सोशल मीडिया पर कंपनी से 16,000 रुपये से अधिक की राशि की मांग की है। इसी तरह कई उपयोगकर्ताओं ने एक्स पर अपनी समस्याओं को साझा किया है।

एक उपयोगकर्ता के सवाल के जवाब में भेजे गए ईमेल में कंपनी ने कहा है कि यदि इस अवधि के दौरान सेवा पुनः शुरू नहीं होती है तो वह तीन महीने के अंदर वॉलेट की शेष राशि की वापसी शुरू कर देगी। कंपनी ने कहा, ‘हमने ब्लूस्मार्ट ऐप पर अस्थायी तौर पर बुकिंग बंद करने का निर्णय लिया है। हालांकि हम उसी गर्मजोशी के साथ आपकी सेवा के लिए जल्द वापस लौटने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यदि सेवाएं उससे पहले फिर से शुरू नहीं हो पाती हैं तो हम अगले 90 दिनों में रिफंड शुरू कर देंगे।’

Advertisement
First Published - April 17, 2025 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement