facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

EV sales: फरवरी में ईवी बिक्री में 18% गिरावट, तिपहिया और यात्री वाहनों में मामूली बढ़त

Advertisement

टीवीएस, ओला, एथर की बिक्री घटी, लेकिन ह्युंडै और बीएमडब्ल्यू ने दर्ज की बढ़त; सालाना आधार पर ईवी बिक्री में 1.9% की गिरावट

Last Updated- March 07, 2025 | 11:41 PM IST
EV Sales

देश में फरवरी के दौरान इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की बिक्री में कुछ चुनौतियों की वजह से सालाना आधार पर 1.9 प्रतिशत और मासिक आधार पर 18.2 प्रतिशत की गिरावट आई और यह घटकर 1,39,026 रह गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। हालांकि ईवी की सभी चार श्रेणियों की बिक्री में मासिक आधार पर दो अंकों में गिरावट दर्ज की गई। लेकिन तिपहिया, वाणिज्यिक और यात्री वाहनों में सालाना आधार पर एक अंक में वृद्धि देखी गई।

फरवरी के दौरान टीवीएस मोटर, एथर एनर्जी और ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री घटकर 18,762, 11,807 और 8,647 रह गई जिससे देश में दोपहिया वाहनों की बिक्री में 22.1 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि इसी श्रेणी में बजाज ऑटो की मासिक बिक्री में कुछ सुधार नजर आया। सालाना आधार पर बिक्री में 8 प्रतिशत की गिरावट आई। पिछले महीने तिपहिया वाहनों की बिक्री में मासिक आधार पर 11.4 प्रतिशत की गिरावट आई। हालांकि सालाना आधार पर इसमें 4.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई और कुल बिक्री 53,116 रही। ओमेगा सेकी को छोड़कर सभी मूल उपकरण विनिर्माताओं (ओईएम) ने मासिक आधार पर तिपहिया वाहनों की अपनी बिक्री में भारी गिरावट देखी।

यात्री वाहनों के मामले में फरवरी के दौरान बिक्री घटकर 8,968 रह गई जबकि एक महीने पहले यह 11,266 थी। हालांकि एक साल पहले की 7,539 बिक्री की तुलना में इसमें इजाफा हुआ है। केवल ह्युंडै मोटर और बीएमडब्ल्यू इंडिया ने मासिक और सालाना दोनों आधार पर खासा इजाफा दर्ज किया। इलेक्ट्रिक वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री पिछले महीने 856 रही जबकि जनवरी में यह 847 और एक साल पहले 972 थी। इस श्रेणी में मासिक आधार पर 11.9 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, लेकिन सालाना आधार पर इसमें 1.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Advertisement
First Published - March 7, 2025 | 11:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement