facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

कारों के लिए अगस्त में त्योहारी छूट रही ​स्थिर

Advertisement

इस साल अप्रैल से अगस्त के दौरान 17 लाख यात्री वाहानों की बिक्री हुई है और उद्योग को उम्मीद है कि पूरे वित्त वर्ष में यह संख्या करीब 40 लाख रहेगी।

Last Updated- August 31, 2023 | 10:20 PM IST
SIAM Auto Sales in March 2026

देश के दक्षिणी राज्यों में ओणम के साथ भले ही त्योहारी सीजन शुरू हो गया हो, लेकिन कारों पर छूट पिछले महीने की तुलना में काफी हद तक स्थिर बनी हुई है। आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। उद्योग को उम्मीद है कि त्योहारी मांग दमदार रहेगी और इसलिए यूटिलिटी व्हीकल पर छूट पिछले साल की तुलना में कम है।

आनंद राठी रिसर्च द्वारा संकलित आंकड़ों से पता चलता है कि अगस्त में टाटा हैरियर या महिंद्रा एक्सयूवी300 जैसे मॉडलों पर छूट पिछले साल के मुकाबले क्रमश: 38 प्रतिशत और 20 प्रतिशत कम रही है। हालांकि पिछले महीने की तुलना में यह छूट स्थिर रही है।

इसकी तुलना में मारुति अल्टो के10, वैगन आर जैसे ए सेगमेंट या शुरुआती स्तर वाली कारों पर छूट में पिछले साल की तुलना में तेज वृद्धि हुई है। हालांकि पिछले महीने की तुलना में इन कारों पर भी यह छूट स्थिर है। मारुति के एक डीलर ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि उन्हें इस बात की उम्मीद है कि त्योहारों के दौरान ए सेगमेंट की कारों में भी कुछ बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इन कारों की मांग सुस्त रही है और कंपनियां थोक बिक्री के आंकड़ों को स्थिर रखने के लिए इनका उत्पादन कर रही हैं। यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि सितंबर के बाद से ए सेगमेंट की कारों के लिए किस तरह की मांग आती है। हालांकि मारुति स्विफ्ट और बलेनो पर छूट पिछले साल की तुलना में केवल 18 प्रतिशत अधिक और पिछले महीने की तुलना में स्थिर है।

इस साल अप्रैल से अगस्त के दौरान 17 लाख यात्री वाहानों की बिक्री हुई है और उद्योग को उम्मीद है कि पूरे वित्त वर्ष में यह संख्या करीब 40 लाख रहेगी। इसमें से लगभग 10 लाख अकेले अगस्त और नवंबर के बीच 83 दिनों की त्योहारी अवधि के दौरान बेचे जाने की उम्मीद है। उद्योग में स्टॉक 3,00,000 के स्तर पर है और अब डीलर त्योहारी मांग की उम्मीद में स्टॉक बढ़ा रहे हैं। ओणम की मांग में पिछले साल के मुकाबले 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।

Advertisement
First Published - August 31, 2023 | 10:20 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement