facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hero MotoCorp ने एथर एनर्जी में अतिरिक्त 3% हिस्सेदारी खरीदने से पहले मैनेजमेंट में किए ये बड़े बदलाव

Advertisement

हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (HMCL) की मौजूदा एसोसिएट कंपनी एथर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, बिक्री, सर्विसिंग के कारोबार में लगी हुई है।

Last Updated- December 15, 2023 | 10:51 AM IST
Hero MotoCorp
Representative Image

Hero MotoCorp ने गुरुवार को घोषणा की कि वह एक सहयोगी कंपनी एथर एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड (Ather Energy Pvt. Ltd) के अतिरिक्त शेयर खरीदेगा।

बता दें कि हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड (HMCL) की मौजूदा एसोसिएट कंपनी एथर इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग, बिक्री, सर्विसिंग के कारोबार में लगी हुई है।

जानें कितने रुपये में खरीदी जाएगी हिस्सेदारी

हीरो मोटोकॉर्प अतिरिक्त हिस्सेदारी ₹140 करोड़ में खरीदेगा। इस डील के बाद एथर में कंपनी की हिस्सेदारी मौजूदा 36.6% से बढ़कर 39.7% हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : Sonet का लेटेस्ट वर्जन हुआ लॉन्च, Kia India की अगले साल भारत में उत्पादन और बिक्री नेटवर्क बढ़ाने की प्लान

इसके अलावा, एथर के पास अपना खुद का चार्जिंग बुनियादी ढांचा भी है और यह इलेक्ट्रिक पावर (बैटरी के रूप में ऊर्जा सहित) और अन्य सहायक सेवाओं के स्टोरेज, डिस्ट्रीब्यूशन और मैनेजमेंट में लगा हुआ है।

एक्सचेंज फाइलिंग में दी सूचना

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया “वर्तमान में, एथर में एचएमसीएल की हिस्सेदारी एथर की पेडअप शेयर कैपिटल का 36.7% है। अतिरिक्त शेयरों की खरीद के बाद, एथर में एचएमसीएल की हिस्सेदारी बढ़कर एथर की पेड-अप शेयर पूंजी का 39.7% हो जाएगी।”

यह भी पढ़ें : Audi, ChargeZone ने मुंबई में लॉन्च किया ‘अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग स्टेशन’

कंपनी ने की मैनेजमेंट में किए ये बड़े बदलाव

हीरो मोटोकॉर्प ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में जानकारी दी कि उसने विवेक आनंद को मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) और रचना कुमार को मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (CHRO) के पद पर नियुक्त किया है। इसके अलावा कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि वे दोनों सीईओ निरंजन गुप्ता को रिपोर्ट करेंगे।

Advertisement
First Published - December 15, 2023 | 10:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement