facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

होंडा-निसान विलय की तैयारी, रेनो-निसान साझेदारी के भविष्य पर अनिश्चितता

Advertisement

चेन्नई के ओरगादम संयंत्र में उत्पादन जारी, निसान का भारतीय परिचालन बदलाव की ओर

Last Updated- December 23, 2024 | 10:53 PM IST
Honda Nissan

जापान की वाहन क्षेत्र की दो दिग्गज कंपनियों होंडा और निसान विलय की राह पर आगे बढ़ने जा रही हैं लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इससे भारत में निसान के फ्रांस की कार कंपनी रेनो के साथ गठजोड़ पर क्या असर पड़ेगा। निसान और रेनो चेन्नई के नजदीक ओरगादम संयंत्र में साझेदारी के जरिये कार बनाती हैं।

अक्टूबर में रेनो निसान ऑटोमोटिव इंडिया (आरएनएआईपीएल) ने चेन्नई के ओरगादम संयंत्र में 45 लाख पावरट्रेन यूनिट तैयार किए। आरएनएआईपीएल भारत और निर्यात बाजार के लिए रेनो और निसान कार बनाता है और वर्ष 2010 में इसकी शुरुआत के बाद से ही अब तक 27.5 लाख कारें बनाई गईं हैं। मई 2010 में जब से कार निर्माण शुरू हुआ तब से ही आरएनएआईपीएल ने सात अगल तरह के इंजन और तीन अलग-अलग किस्मों के गियरबॉक्स बनाए हैं।

आरएनएआईपीएल का पावरट्रेन विभाग ने उत्पादन शुरू करने के महज छह वर्ष के भीतर ही वर्ष 2016 में 10 लाख इंजन बना लिए और इसने निर्यात के लिए 160,000 इलेक्ट्रिक वाहन रिड्यूसर पुर्जे भी बनाए। निसान मोटर कॉरपोरेशन के निदेशक, प्रतिनिधि कार्यकारी अधिकारी, अध्यक्ष एवं सीईओ माकोटो उचिदा ने टोक्यो में कहा कि रेनो के साथ साझेदारी एक अलग संभावना है जिस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मौजूदा साझेदार रेनो के साथ विभिन्न स्तर पर वार्ता की जाएगी।

हालांकि निसान मोटर इंडिया ने इस मामले पर कोई भी टिप्पणी करने से मना कर दिया। होंडा कार्स इंडिया ने भी कोई टिप्पणी नहीं की। कुछ दिन पहले निसान के भारतीय परिचालन के अध्यक्ष फ्रैंक टॉरेस ने एक साक्षात्कार में पीटीआई को बताया था कि कंपनी अपने भारतीय परिचालन में बदलाव लाने की योजना पर कायम है और इसने चेन्नई संयंत्र में तीसरी पाली की शुरुआत के लिए 600 लोगों की भर्ती भी की। हालांकि उसी दौरान वैश्विक स्तर पर निसान ने 9000 नौकरियों और उत्पादन में 20 फीसदी कटौती की भी घोषणा की थी।

Advertisement
First Published - December 23, 2024 | 10:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement