facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इंजन खामी सुधारने के लिए Honda का बड़ा कदम, CRF1100 अफ्रीका ट्विन रिकॉल

Advertisement

एचएमएसआई ने कहा कि सुधारात्मक उपाय के रूप में होंडा प्रभावित मोटरसाइकिलों में ईसीयू सॉफ्टवेयर को सही प्रोग्रामिंग के साथ अपडेट करेगी।

Last Updated- November 22, 2024 | 2:49 PM IST
Honda Motorcycle
Representative image

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह थ्रॉटल ऑपरेशन (इंजन) से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए सीआरएफ1100 अफ्रीका ट्विन की कुछ इकाइयों को वापस मंगा रही है।

दोपहिया वाहन विनिर्माता ने बयान में कहा कि स्वैच्छिक वापसी वैश्विक बाजार की कार्रवाई के अनुरूप है। कंपनी ने कहा कि यह निर्देश फरवरी, 2022 और अक्टूबर, 2022 के बीच बनीं इस रोमांचक मोटरसाइकिल की कुछ इकाइयों को प्रभावित करेगा। एचएमएसआई ने कहा कि कंपनी ने मोटरसाइकिल की इंजन संबंधी एक खामी की पहचान की है।

इसमें कहा गया है कि एक्सीलरेशन के दौरान, पहिया नियंत्रण प्रणाली अप्रत्याशित रूप से सक्रिय हो सकती है, जिससे कुछ मामलों में संतुलन बिगड़ सकता है। एचएमएसआई ने कहा कि सुधारात्मक उपाय के रूप में होंडा प्रभावित मोटरसाइकिलों में ईसीयू सॉफ्टवेयर को सही प्रोग्रामिंग के साथ अपडेट करेगी।

बयान में कहा गया है कि वाहन की वारंटी स्थिति पर ध्यान दिए बिना यह कार्य नि:शुल्क किया जाएगा।

Advertisement
First Published - November 22, 2024 | 6:18 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement