facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सुलझ गया सेमीकंडक्टर चिप संकट: Hyundai

Advertisement

फिलहाल कंपनी भारत में क्रेटा, एक्सटर और वेन्यू समेत 13 मॉडल बेचती है।

Last Updated- October 04, 2023 | 10:05 PM IST
Hyundai will increase vehicle prices; Steps taken due to rising cost of inputs, imports and logistics Hyundai बढ़ाएगी वाहनों के दाम; इनपुट, आयात और लॉजि​स्टिक की बढ़ती लागत के कारण उठाया कदम

देश की प्रमुख कार विनिर्माता कंपनी ह्युंडै के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) तरुण गर्ग का कहना है कि सेमीकंडक्टर चिप की कमी का मसला कमोबेश सुलझ गया है, जिससे इस दूसरी सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी को डीलरों के पास स्टॉक दोगुना करने और ग्राहकों के लिए प्रतीक्षा अवधि कम करने में सहायता मिली है।

इसके अलावा उन्होंने इस बात की भी घोषणा की कि भारत में ह्युंडै के मॉडलों के सभी वेरिएंट में अब मानक खूबी सुविधा के रूप में छह एयरबैग होंगे।

गर्ग ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि जिन वेरिएंट में अब तक छह एयरबैग नहीं थे, उनकी कीमतें इस फैसले से लगभग 1.5 फीसदी तक बढ़ जाएंगी।

फिलहाल कंपनी भारत में क्रेटा, एक्सटर और वेन्यू समेत 13 मॉडल बेचती है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में कंपनी के केवल 18 प्रतिशत मॉडलों में मानक के रूप में छह एयरबैग थे।

ह्युंडै के डीलर अब लगभग 20 से 25 दिनों तक की बिक्री वाला स्टॉक रखते हैं, जो सेमीकंडक्टर की कमी की स्थिति के कारण पिछले दो वर्षों के दौरान उनके पास मौजूद आठ से 10 दिनों के स्टॉक की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि है।

उन्होंने कहा कि वह स्थिति बीत चुकी है। त्योहारी सीजन में प्रवेश करते समय 20 से 25 दिनों के लिए वाहन बिक्री का स्टॉक काफी अच्छा स्तर है। ग्राहक को समय पर कार मिल सकेगी।

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 10:05 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement