facebookmetapixel
test postQ4 में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड! हिंदुस्तान जिंक के CEO का दावा: चौथी तिमाही होगी सबसे मजबूतरेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइल

नए साल से महंगी हो जाएंगी Hyundai की गाड़ियां, सभी मॉडलों के दाम में होगी वृद्धि

Last Updated- December 15, 2022 | 2:56 PM IST
Hyundai Motor

वाहन कंपनी Hyundai Motor India (HMIL) उत्पादन की बढ़ती लागत के चलते अगले महीने से अपने सभी मॉडलों के दाम बढ़ाने जा रही है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

Hyundai से पहले वाहन क्षेत्र की बड़ी कंपनियां मसलन Maruti Suzuki, Tata Motors, Mercedes-Benz, Audi, Renault, Kia India and MG Motor ने भी नए साल से वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है।

Hyundai ने बयान में कहा कि कंपनी ने बढ़ती लागत यानी वाहन बनाने में आने वाले अधिक खर्च का बोझ खुद उठाना जारी रखा है। हालांकि, अब वह लागत वृद्धि का कुछ बोझ ग्राहकों पर डालने जा रही है। कंपनी के विभिन्न मॉडलों के लिए नई कीमतें जनवरी, 2023 से लागू होंगी।

Hyundai भारतीय बाजार में i20, Creta, Verna जैसे वाहनों की बिक्री करती है। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि वह कीमतों में कितनी वृद्धि करेगी।

First Published - December 15, 2022 | 2:56 PM IST

संबंधित पोस्ट