facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Hyundai 2026 तक भारत में लाएगी हाइब्रिड एसयूवी

Advertisement

यह कंपनी की इलेक्ट्रिक-केंद्रित रणनीति में बदलाव है, क्योंकि ईवी की बिक्री धीमी रही है।

Last Updated- April 30, 2024 | 10:08 PM IST
Hyundai will increase vehicle prices; Steps taken due to rising cost of inputs, imports and logistics Hyundai बढ़ाएगी वाहनों के दाम; इनपुट, आयात और लॉजि​स्टिक की बढ़ती लागत के कारण उठाया कदम

ह्युंडै मोटर ग्रुप ने साल 2026 तक भारत में अपनी पहली हाइब्रिड कार पेश करने की योजना बनाई है। वाहन क्षेत्र का दक्षिण कोरिया का यह समूह इलेक्ट्रिक वाहनों के अलावा भी दूसरी रणनीति की दिशा में बढ़ रहा है और प्रमुख वाहन बाजार में अपनी मौजदूगी बढ़ाने पर जोर दे रहा है। तीन सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

इन योजनाओं की प्रत्यक्ष जानकारी रखने वाले सूत्रों ने बताया कि ह्युंडै मोटर और किया कॉर्प का यह समूह भारत में अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली मध्य आकार की क्रेटा एसयूवी जैसे आकार वाले हाइब्रिड स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल का आकलन कर रहा है। सूत्रों ने कहा कि देश की दूसरी सबसे बड़ी कार विनिर्माता ह्युंडै और किया दोनों का ही इरादा साल 2026 या 2027 में हाइब्रिड एसयूवी पेश करने का है।

भारत के मामले में ईवी की उनकी योजनाएं सही दिशा में हैं। ह्युंडै मोटर ग्रुप ने रॉयटर्स को बताया कि वह इलेक्ट्रिक आवागमन के भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है और प्रत्येक बाजार के लिए वाहन रणनीतियों को दुरुस्त करेगा।

गैस-तेल वाले इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल करने वाले हाइब्रिड वाहन की दिशा में यह बदलाव इसलिए आया क्योंकि ह्युंडै को भारत में प्रौद्योगिकी की बिक्री में इजाफा नजर आ रहा है। इसने उसे शुरुआती रणनीति से हटने के लिए प्रेरित किया जाता है जो पहले केवल बैटरी वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर केंद्रित थी।

ह्युंडै और किया अभी केवल पेट्रोल और डीजल वाली कारें तथा क्रमशः आयोनिक5 और ईवी6 जैसी आयातित ईवी ही बेचती हैं। ये दोनों साल 2025 में दुनिया के तीसरे सबसे बड़े कार बाजार में भारत में निर्मित अपनी पहली ईवी पेश करने के लिए काम कर रही हैं।

एक सूत्र ने कहा कि लेकिन अधिक दाम और चार्जिंग के नाकाफी बुनियादी ढांचे की वजह से ईवी बिक्री की रफ्तार धीमी रही है। इसने कंपनी को ‘अंतरिम रणनीति’ के रूप में हाइब्रिड की ओर रुख करने के लिए प्रेरित किया।

सूत्र ने कहा कि ह्युंडै के पास अन्य बाजारों में हाइब्रिड तकनीक है। अब उसने भारत में कारों के लिए उस तकनीक को मुख्यधारा में लाने के लिए काम शुरू कर दिया है।

Advertisement
First Published - April 30, 2024 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement