facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कुछ सेगमेंट में पीएम ई-ड्राइव योजना का 2 वर्ष तक विस्तार

Advertisement

पीएम ई-ड्राइव योजना इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को अपनाने और इसके चार्जिंग से जुड़े बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने का एक कार्यक्रम है।

Last Updated- August 08, 2025 | 10:21 PM IST

भारी उद्योग मंत्रालय (एमएचआई) ने पीएम ई-ड्राइव योजना का विस्तार किया है जो इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) को अपनाने और इसके चार्जिंग से जुड़े बुनियादी ढांचे को रफ्तार देने का एक कार्यक्रम है, जिसे ई-ट्रक, ई-एंबुलेंस, ई-बसों और चार्जिंग बुनियादी ढांचा जैसे कुछ सेगमेंट के लिए दो साल की अवधि के लिए बढ़ाया गया है। इन सेगमेंट को 31 मार्च, 2028 तक इस योजना के तहत सब्सिडी मिलती रहेगी।

हालांकि, 7 अगस्त, 2025 की सरकारी अधिसूचना के अनुसार, इस योजना के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन, इलेक्ट्रिक रिक्शा, इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन और इलेक्ट्रिक कार्ट के लिए सब्सिडी मार्च 2026 तक खत्म हो जाएगी। अधिसूचना में कहा गया है, ‘यह एक सीमित निधि योजना है। इस योजना के तहत कुल भुगतान 10,900 करोड़ रुपये के योजना व्यय तक सीमित होगा। पंजीकृत ई-2डब्ल्यू, पंजीकृत ई-रिक्शा एवं ई-कार्ट और पंजीकृत ई-3डब्ल्यू (एल5) के लिए अंतिम तिथि 31 मार्च, 2026 होगी।’

ग्रांट थॉर्नटन भारत में अधिकारी (वाहन एवं ईवी लीडर) साकेत मेहरा ने कहा कि ईवी प्रोत्साहन योजना में सरकार का हालिया विस्तार ई-ट्रक, ई-बस, ई-एंबुलेंस और सार्वजनिक चार्जिंग बुनियादी जैसे धीमी गति वाले सेगमेंट को बहुत जरूरी राहत देता है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों और विभिन्न मंत्रालयों से मिले प्रस्ताव के बाद विशेषतौर पर सार्वजनिक चार्जिंग स्टेशनों को परियोजना पर अमल के लिए काफी समय चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि सीमित विनिर्माण क्षमता और चरणबद्ध विनिर्माण कार्यक्रम (पीएमपी) के तहत धीमी प्रगति की वजह से इलेक्ट्रिक ट्रकों की पेशकश रुक गई जिसमें स्थानीयकरण के विशिष्ट स्तरों को अनिवार्य किया गया है।

इलेक्ट्रिक बसों को एक अलग बाधा का सामना करना पड़ता है। मेहरा ने समझाया कि पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत, ई-बसों की तैनाती एक भुगतान सुरक्षा तंत्र (पीएसएम) पर निर्भर करती है, जो अब भी तैयार की जा रही है। अक्टूबर 2024 में शुरू की गई पीएम ई-ड्राइव योजना का परिव्यय 10,900 करोड़ रुपये और इसका उद्देश्य 24.8 लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों, 315,000 तिपहिया वाहनों, 5,643 ट्रकों, 14,028 बसों और 88,500 चार्जिंग स्टेशनों को सब्सिडी देना है।

Advertisement
First Published - August 8, 2025 | 10:21 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement