facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mercedes-Benz के लिए भारत अगले तीन साल में टॉप 3 विदेशी बाजारों में होगा!

Advertisement

Mercedes-Benz: जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और तुर्की के बाद भारत वर्तमान में जर्मनी की इस कार विनिर्माता का पांचवां सबसे बड़ा विदेशी बाजार है।

Last Updated- March 05, 2024 | 11:09 PM IST
Mercedes-Benz vehicles will become expensive from the new year, prices will increase by up to 3% नए साल से महंगी हो जाएंगी Mercedes-Benz की गाड़िया, कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी

मर्सिडीज-बेंज को उम्मीद है कि भारत अगले तीन साल में उसके शीर्ष तीन विदेशी बाजारों में से शुमार होगा क्योंकि देश में लक्जरी कारों की मांग लगातार बढ़ रही है। कंपनी की रीजन ओवरसीज प्रमुख सैग्री सार्डियन ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और तुर्की के बाद भारत वर्तमान में जर्मनी की इस कार विनिर्माता का पांचवां सबसे बड़ा विदेशी बाजार है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भारत में लक्जरी कार बाजार 2030 तक 1,00,000 की वार्षिक बिक्री का आंकड़ा पार कर सकता है, बशर्ते ग्राहकों की पसंद के अनुसार सही उत्पाद पेश किए जाएं, खास तौर पर तेल-गैस इंजन वाली कारों से ई-कारों की दिशा में बदलाव को ध्यान में रखते हुए। पिछले साल भारत में करीब 47,000 लग्जरी कारें बिकीं थीं।

उन्होंने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा ‘हमें निश्चित रूप से लक्जरी श्रेणी के लिए संभावनाएं दिख रही हैं। हम सालाना आधार पर दो अंक की वृद्धि दर्ज कर रहे हैं। मुझे लगता है कि यह प्रवृत्ति साल 2024 और उसके बाद भी जारी रहेगी। तो भारत के लिए संभावनाएं और हम यहां बाजार में जो पेश कर सकते हैं, उसकी कोई सीमा नहीं है। बेशक आपको बहुत अधिक लचीलापन और रणनीतिक धैर्य रखने की जरूरत है।’

देश में लक्जरी कार बाजार का नेतृत्व करने वाली जर्मनी की इस कार विनिर्माता ने साल 2023 में पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 17,408 गाड़ियों बेची थीं। साल 2022 में कंपनी ने सालाना आधार पर 41 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करते हुए 15,822 गाड़ियां बेची थीं।

Advertisement
First Published - March 5, 2024 | 11:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement