facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में बनेंगी Jaguar Land Rover कारें? Tata Motors कर सकती है 1 बिलियन डॉलर का निवेश!

Advertisement

इसके लिए कंपनी ने दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में 1 बिलियन डॉलर के निवेश से एक नए कारखाने की स्थापना की भी योजना बनाई है।

Last Updated- April 18, 2024 | 10:17 PM IST
JLR

भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने हाल ही में एक नई नीति बनाई है। इस नीति के तहत जो कंपनियां कम से कम 4,150 करोड़ रुपये का निवेश कर के तीन साल के अंदर देश में ही कारखाना लगाएंगी, उन्हें इलेक्ट्रिक गाड़ियों के आयात शुल्क पर छूट मिलेगी।

सूत्रों की मानें तो टाटा मोटर्स इस नीति का फायदा उठाकर अपनी जगुआर लैंड रोवर (JLR) ब्रांड की इलेक्ट्रिक कारों को आयात करके बेचने की योजना बना रही है। अगर ये योजना सफल होती है तो टाटा मोटर्स भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने वाली पहली घरेलू कार निर्माता कंपनी बन जाएगी। हालांकि, टाटा मोटर्स ने अभी तक इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

हालांकि पहले टाटा ने आयात शुल्क कम करने के लिए सरकार का विरोध किया था, लेकिन अब कंपनी इस नई नीति के तहत प्रोत्साहन पाने की संभावना पर विचार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक यह विचार-विमर्श अभी शुरुआती चरण में है। योजना के अनुसार टाटा भविष्य में भारत में ही JLR इलेक्ट्रिक कारों का निर्माण भी करेगी। इसके लिए कंपनी ने दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में 1 बिलियन डॉलर के निवेश से एक नए कारखाने की स्थापना की भी योजना बनाई है। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वहां कौन सी JLR कारें बनाई जाएंगी।

भारत सरकार ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई अपनी नीति पर चर्चा करने के लिए गुरुवार को कार निर्माताओं के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में हुंडई, विनफास्ट, फॉक्सवैगन जैसी बड़ी विदेशी कंपनियों के अलावा टाटा, मारुति सुजुकी, महिंद्रा जैसी भारतीय कंपनियों और टेस्ला के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। सरकार का लक्ष्य 2030 तक भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बिक्री को 30% तक बढ़ाना है। फिलहाल भारत के कुल कार बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों की हिस्सेदारी सिर्फ 2% है। (रॉयटर्स के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - April 18, 2024 | 10:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement