facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2 साल में 4 लक्जरी कारें लाएगी JSW MG

Advertisement

एमजी सलेक्ट शोरूम के माध्यम से बेची जाएंगी लक्जरी कारें, नई ऊर्जा वाहनों पर फोकस; 12 नए शोरूम अगले 6 महीनों में शुरू करने की योजना

Last Updated- September 16, 2024 | 10:22 PM IST
MG Motor

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर ने सोमवार को कहा कि कंपनी अगले दो वर्षों में चार लक्जरी कारें उतारने की योजना बना रही है और इन्हें कंपनी के नए शोरूम एमजी सलेक्ट के जरिये बेचा जाएगा। जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया के चीफ ग्रोथ ऑफिसर गौरव गुप्ता ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि पहली लक्जरी कार साल 2025 की पहली तिमाही में पेश की जाएगी और कंपनी की योजना अगले छह महीनों में 12 एमजी सलेक्ट शोरूम शुरू करने की है। कंपनी, जिसमें जेएसडब्ल्यू समूह और अन्य भारतीय कंपनियों की 51 फीसदी हिस्सेदारी है, लक्जरी श्रेणी में केवल नए जमाने के ऊर्जा वाहन लाएगी।

गुप्ता ने कहा, ‘हम स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड, प्लग इन हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहन जैसे नए जमाने के ऊर्जा वाहनों तक ही सीमित रहेंगे। भारत में लक्जरी श्रेणी में इलेक्ट्रिक वाहनों की पहुंच सिर्फ 7 फीसदी है जबकि प्रमुख वाहनों की श्रेणी में दो फीसदी है। लक्जरी श्रेणी में इन नई गाड़ियों और विभिन्न बॉडी स्टाइल (रोडस्टर, स्पोर्ट यूटिलिटी वाहन आदि) में नए ईंधन विकल्पों को लेकर काफी दिलचस्पी है।’

साल 2023 में भारत में लक्जरी कार खंड में करीब 45,000 गाड़ियां बेची गईं जो एक साल पहले के मुकाबले 20 फीसदी अधिक है। मगर यह श्रेणी कुल वाहन उद्योग की घरेलू कार बिक्री का महज एक फीसदी है। जेएसडब्ल्यू एमजी की लक्जरी कारों की कीमत के बारे में पूछने पर गुप्ता ने कहा, ‘हम हमेशा से ही कीमत के लिहाज से लक्जरी गाड़ियों की परिभाषा गढ़ते रहे हैं। लक्जरी कारों की नई परिभाषा कीमतों, अनुभव में विशिष्टता और इस अनुभव तक पहुंच का मिलाजुला रुप है।’ उन्होंने कहा कि कंपनी एमजी सलेक्ट के जरिये भारतीय ग्राहकों तक लक्जरी कारों की पहुंच को बेहतर बनाना चाहती है।

गुप्ता ने कहा, ‘हम एमजी सलेक्ट में शुरू में चार से पांच कारों के डिस्प्ले की योजना बना रहे हैं, जिसमें कम से कम करीब 4 हजार वर्गफुट डिस्प्ले स्पेस होगा। हम संभावित डीलरों को भी साथ आने के लिए निमंत्रित करेंगे और लक्जरी गाड़ियों की चाहत रखने वाली नई पीढ़ी के युवा उद्यमियों को अपने साथ जोड़ने पर हमारी नजर रहेगी।’

जेएसडब्ल्यू एमजी अपने वाहनों के साथ दो अलग-अलग डीलरशिप का विकल्प चुनने वाली पहली वाहन विनिर्माता कंपनी नहीं है। मारुति सुजूकी इंडिया भी अपनी प्रीमियम कारों को नेक्सा के जरिये बेचती है और हीरो मोटोकॉर्प भी अपने उच्च श्रेणी वाले दोपहिया वाहनों की बिक्री प्रीमिया स्टोर्स के जरिये करती है।

Advertisement
First Published - September 16, 2024 | 10:22 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement