facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Kia ने ईवी चार्जिंग के लिए कई चार्ज पॉइंट ऑपरेटर जोड़े

Advertisement

किआ ने इस पहल को लागू करने के लिए पांच चार्ज पॉइंट ऑपरेटरों- स्टेटिक, चार्जजोन, रिलक्स इलेक्ट्रिक, लॉयन चार्ज और ई-फिल के साथ सहयोग किया है।

Last Updated- December 06, 2023 | 3:47 PM IST
KIA
Representative Image

वाहन विनिर्माता किआ इंडिया ने इलेक्ट्रॉनिक वाहनों (ईवी) की चार्जिंग के लिए मल्टीपल चार्ज पॉइंट ऑपरेटर (सीपीओ) को जोड़ने और अपने चार्जिंग ऐप में एक नई सुविधा ‘के-चार्ज’ शामिल करने की बुधवार को घोषणा की।

कंपनी ने बयान में कहा कि ‘माईकिआ’ ऐप में नया फीचर उपयोगकर्ताओं को देशभर में 1,000 से अधिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों का पता लगाने की सुविधा देता है। इसके अलावा कार निर्माता ने अन्य कार कंपनियों के ग्राहकों के लिए भी इस चार्जिंग नेटवर्क तक पहुंच बढ़ाने की बात कही है।

किआ ने इस पहल को लागू करने के लिए पांच चार्ज पॉइंट ऑपरेटरों- स्टेटिक, चार्जजोन, रिलक्स इलेक्ट्रिक, लॉयन चार्ज और ई-फिल के साथ सहयोग किया है। किआ इंडिया के बिक्री एवं विपणन प्रमुख हरदीप सिंह बराड़ ने के-चार्ज को ग्राहकों के लिए एक सुविधाजनक पहल बताते हुए कहा कि यह टिकाऊ गतिशीलता को सबके लिए सुविधाजनक और सुलभ बनाने की दिशा में एक कदम है।

कंपनी भविष्य में नए सीपीओ को शामिल करके चार्जिंग नेटवर्क का विस्तार करेगी।

Advertisement
First Published - December 6, 2023 | 3:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement