facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

खरीदना चाहते हैं कार तो जल्द करें बुकिंग! Maruti Suzuki के बाद TATA और KIA ने भी दाम बढ़ाने का किया ऐलान

Advertisement

KIA ने कहा कि कमोडिटीज और इनपुट की बढ़ती लागत के कारण सभी मॉडल्स की कीमतों में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी, जो 1 अप्रैल से प्रभावी होगा।

Last Updated- March 18, 2025 | 8:07 PM IST
KIA
फोटो क्रेडिट: Pexels

Kia India ने मंगलवार को कहा कि बढ़ती इनपुट लागत के प्रभाव को कम करने के लिए कंपनी अप्रैल से वाहनों की कीमतों में 3 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करेगी। कीमतों में यह बढ़ोतरी 1 अप्रैल, 2025 से लागू होगी। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि यह फैसला मुख्य रूप से कमोडिटी कीमतों में बढ़ोतरी और सप्लाई चेन से जुड़ी लागतों में बढ़ोतरी के चलते लिया गया है।

Kia India के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स एंड मार्केटिंग) हरदीप सिंह बराड़ ने कहा, “एक ब्रांड के रूप में हम अपने ग्राहकों को बेहतरीन मूल्य और गुणवत्ता देने के लिए प्रतिबद्ध है। हमने हमेशा ठीक-ठाक कीमतों पर सबसे अच्छे वाहन ग्राहकों को देने की कोशिश की है।”

उन्होंने आगे कहा, “हालांकि, कमोडिटीज और इनपुट की बढ़ती लागत के कारण, हम सभी मॉडल्स की कीमत में 3 प्रतिशत तक बढ़ाएंगे, जो 1 अप्रैल से प्रभावी होगी। हमें पता है कि कीमतों में बदलाव चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन यह फैसला इसलिए लिया गया है ताकि हम अपने ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता और तकनीकी रूप से अच्छे वाहन देना जारी रख सकें, जो वे Kia से उम्मीद करते हैं।” बराड़ ने आगे कहा कि ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने के लिए, Kia बढ़ी हुई लागत का एक बड़ा हिस्सा खुद वहन कर रही है, ताकि कीमत में बदलाव ग्राहकों के लिए जितना संभव हो उतना सहनीय रहे।

टाटा मोटर्स ने भी किया ऐलान

पहले ही कई कार निर्माता कंपनियों जैसे मारुति सुजुकी और टाटा मोटर्स ने अगले महीने से वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। मारुति सुजुकी ने घोषणा की है कि वह अप्रैल 2025 से अपनी कारों की कीमतों में 4% तक की बढ़ोतरी करेगी। यह वृद्धि बढ़ती कच्चे माल और संचालन लागत के कारण की जा रही है।

टाटा मोटर्स ने कहा है कि वो अप्रैल 2025 से अपने पैसेंजर व्हीकल रेंज, जिसमें इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) भी शामिल हैं, की कीमतें बढ़ाने जा रही है। ये इस साल दूसरी बार होगा जब कंपनी कीमतों में इजाफा करेगी। जनवरी 2025 में टाटा मोटर्स ने अपने पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी की थी।

बता दें कि Kia Motors दक्षिण कोरिया की एक प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी है। इसकी स्थापना 1944 में हुई थी, शुरुआत में साइकिल और स्टील ट्यूबिंग बनाने वाली कंपनी के रूप में। बाद में, यह वाहन निर्माण में प्रवेश कर गई और आज यह दुनिया भर में अपनी स्टाइलिश, किफायती और भरोसेमंद कारों के लिए जानी जाती है। Kia, ह्युंडई मोटर ग्रुप (Hyundai Motor Group) का हिस्सा है, जो इसे तकनीकी और उत्पादन क्षमता में मजबूती देता है।

Advertisement
First Published - March 18, 2025 | 8:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement