facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मैग्नेट संकट से ई-दोपहिया की त्योहारी बिक्री पर असर

Advertisement

चीन से सात भारी और मध्यम दुर्लभ मैग्नेट के आयात पर प्रतिबंधों ने उद्योग की सभी कंपनियों को प्रभावित किया है

Last Updated- August 28, 2025 | 10:36 PM IST
Budget 2025: e2W makers call for GST rate cuts, relook at PM E-DRIVE plan ई-दोपहिया सेक्टर की बजट से उम्मीद, PM E-DRIVE फिर से लागू हो पूरे वाहन तंत्र में जीएसटी घटे

टीवीएस मोटर के एक प्रमुख अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि मौजूदा दुर्लभ मैग्नेट संकट से इस त्योहारी सीजन में पूरे भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) उद्योग पर प्रभाव पड़ने की आशंका है। चेन्नई स्थित यह कंपनी अपने प्रमुख ब्रांड आईक्यूब के जरिये इलेक्ट्रिक दोपहिया (ई2डब्ल्यू) बाजार की बिक्री में नंबर एक है और इसने घरेलू ई2डब्ल्यू बाजार में अपने दबदबे को मजबूत करने के उद्देश्य से नया इलेक्ट्रिक स्कूटर टीवीएस ऑर्बिटर भी पेश किया है।

कंपनी इस साल अप्रैल से देश में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन बेचे हैं और आईक्यूब की सफलता के चलते जुलाई में उसकी बाजार हिस्सेदारी 22 प्रतिशत तक पहुंच गई। जुलाई में पूरे उद्योग की कुल 1,02,973 वाहन बिक्री में टीवीएस मोटर द्वारा बेचे गए वाहनों की संख्या 22,256 रही। टीवीएस ऑर्बिटर की कीमत 99,900 रुपये (एक्स-शोरूम) है और शुरुआत में इसे बेंगलूरु में पेश किया जाएगा। कंपनी ने ऑर्बिटर के लिए एक नए प्लेटफॉर्म पर लगभग 125 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

चीन से सात भारी और मध्यम दुर्लभ मैग्नेट के आयात पर प्रतिबंधों के प्रभाव के बारे में पूछे जाने पर टीवीएस मोटर कंपनी के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने कहा कि इस स्थिति ने उद्योग की सभी कंपनियों को प्रभावित किया है। चीन ने अमेरिकी प्रतिबंधों के जवाब में 4 अप्रैल से रक्षा, ऊर्जा और ऑटोमोटिव तकनीकों के लिए महत्वपूर्ण समैरियम, गैडोलीनियम, टेरबियम, डिस्प्रोसियम, ल्यूटेटियम, स्कैंडियम और वाईट्रियम का निर्यात रोक दिया था।

 

Advertisement
First Published - August 28, 2025 | 10:19 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement