facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मारुति और टाटा बढ़ाएंगी यात्री और वाणिज्यिक वाहनों के दाम

Advertisement

फाडा अकेडमी ऐंड रिसर्च के चेयरमैन मनीष सिंघानिया ने कहा, यह मूल्य वृद्धि आश्चर्यजनक है क्योंकि यात्री वाहनों के लिए आपूर्ति श्रृंखला काफी हद तक स्थिर हो गई है

Last Updated- March 17, 2025 | 10:52 PM IST

वाणिज्यिक वाहन और यात्री वाहन बाजार की अग्रणी कंपनियों टाटा मोटर्स और मारुति सुजूकी ने कच्चे माल की बढ़ती लागत और परिचालन खर्च का हवाला देते हुए अप्रैल से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है। मारुति की कारों की कीमतों में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी होगी जबकि टाटा मोटर्स के वाणिज्यिक वाहनों की कीमतें 2 फीसदी तक बढ़ जाएंगी। उद्योग के आंतरिक सूत्रों ने यात्री वाहन की कीमतों में बढ़ोतरी को चौंकाने वाला बताया है।

फाडा अकेडमी ऐंड रिसर्च के चेयरमैन मनीष सिंघानिया ने कहा, यह मूल्य वृद्धि आश्चर्यजनक है क्योंकि यात्री वाहनों के लिए आपूर्ति श्रृंखला काफी हद तक स्थिर हो गई है और हमने कोई बड़ी बाधा नहीं देखी है। जबकि बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन खर्च को इसके कारणों के रूप में उद्धृत किया जाता है, यह ओईएम. की ओर से एक मानक प्रतिक्रिया है। बाजार परिपक्व हो रहा है और मामूली 1.3 फीसदी की वृद्धि के पूर्वानुमान के साथ उच्च वृद्धि प्राप्त करना संभवतः मूल्य वृद्धि के बजाय नए मॉडलों की पेशकश पर निर्भर करेगा। वाणिज्यिक वाहन दबाव में हैं और पूरी तरह से सुधार होना अभी बाकी है। बढ़ी कीमतें वृद्धि को बढ़ावा देने के बजाय बाजार की धारणा को कमजोर कर सकती है।

मारुति सुजूकी इंडिया ने एक नियामक सूचना में कहा कि कीमत में बढ़ोतरी मॉडलों के आधार पर अलग-अलग होगी। कंपनी ने कहा, बढ़ती इनपुट लागत और परिचालन खर्च को देखते हुए कंपनी ने अप्रैल 2025 से अपनी कारों की कीमतों में वृद्धि करने की योजना बनाई है। कंपनी लगातार लागत को अनुकूलित करने और अपने ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने का प्रयास करती है, लेकिन बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार पर डालने की जरूरत पड़ सकती है।

इस बीच, टाटा मोटर्स ने अपने सभी वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में 2 फीसदी तक का इजाफा करने की घोषणा की है, जो 1 अप्रैल से प्रभावी होगा। टाटा मोटर्स ने बताया कि इनपुट लागत में वृद्धि की भरपाई के लिए मूल्य वृद्धि आवश्यक है और यह अलग-अलग मॉडलों और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग होगी। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, मूल्य वृद्धि इनपुट लागत में वृद्धि की भरपाई के लिए है और यह अलग-अलग मॉडलों और वेरिएंट के अनुसार अलग-अलग होगी।

टाटा मोटर्स की तरफ से वाणिज्यिक वाहनों की कीमतों में यह दूसरी बढ़ोतरी है। कंपनी जनवरी में 2 फीसदी कीमतें बढ़ा चुकी है। इन मूल्य समायोजन के बावजूद वाणिज्यिक वाहन उद्योग के लिए आउटलुक सकारात्मक बना हुआ है। क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2026 में देसी वाणिज्यिक वाहन उद्योग की थोक बिक्री में सालाना आधार पर 3 से 5 फीसदी की वृद्धि होगी।

Advertisement
First Published - March 17, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement