facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti Suzuki की भारत में छोटी इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी

Advertisement

ई-विटारा प्रीमियम स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) है।

Last Updated- January 16, 2025 | 10:41 PM IST
Maruti_Suzuki (1)

मारुति सुजूकी इंडिया भारत में एक छोटी इलेक्ट्रिक कार पेश करने की योजना बना रही है। अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा के प्रति ग्राहकों की प्रतिक्रिया का आकलन करने और ऐसे वाहनों के लिए विनिर्माण तकनीक पर पूरी पकड़ हासिल करने के बाद कंपनी यह योजना बना रही है। ई-विटारा की शुरुआत भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में की जानी है। सुजूकी मोटर कॉरपोरेशन (एसएमसी) के अध्यक्ष तोशिहिरो सुजूकी ने यह जानकारी दी है। एसएमसी मारुति सुजूकी इंडिया लिमिटेड में बहुलांश शेयरधारक है।

ई-विटारा प्रीमियम स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) है। तोशिहिरो सुजूकी ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान बताया कि वर्तमान में कंपनी एसयूवी श्रेणी में अपनी स्थिति मजबूत करने पर ध्यान दे रही है। यह भारतीय बाजार में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के उसके लक्ष्य का हिस्सा है। वर्तमान में मारुति सुजूकी के पास घरेलू यात्री वाहन बाजार में करीब 41 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

उन्होंने कहा, ‘वैश्विक स्तर पर इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार सुस्त है। लेकिन भारत में हमें लगता है कि इस बाजार के बढ़ने की संभावनाएं हैं। इसलिए अपनी ईवी पेश करने वाले अन्य विनिर्माताओं का हमने अध्ययन किया है ताकि यह जान सकें कि ग्राहक क्या चाहता है। हमने जो अध्ययन किया, उसके जवाब में अब हम ई-विटारा पेश कर रहे हैं। ईवी विकसित करने के लिए हम एक खास प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।’

Advertisement
First Published - January 16, 2025 | 10:41 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement