facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Maruti की बाजार मांग के लिहाज वाहन उत्पादन में ‘लचीलापन’ लाने की तैयारी

Advertisement

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी प्रवेश स्तर की कारों के उत्पादन में कटौती करते हुए अधिक बिकने वाले यूटिलिटी वाहनों का उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान दे रही है।

Last Updated- November 05, 2023 | 12:23 PM IST

मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) उभरती बाजार परिस्थितियों के हिसाब से अपनी उत्पादन प्रक्रियाओं में अधिक ‘लचीलापन’ लाना चाहती है। कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह बात कही है।

देश की सबसे बड़ी कार कंपनी प्रवेश स्तर की कारों के उत्पादन में कटौती करते हुए अधिक बिकने वाले यूटिलिटी वाहनों का उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। मारुति सुजुकी इंडिया के कॉरपोरेट मामलों के कार्यकारी अधिकारी राहुल भारती ने एक विश्लेषक कॉल में कहा, ‘‘उपयोगिता (यूटिलिटी) और छोटी कार खंड के बीच मांग में अंतर जारी है। कंपनी बाजार की बढ़ती मांग के अनुरूप वाहनों का उत्पादन करने के लिए परिचालन में लचीलेपन को बढ़ाने पर काम कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि कंपनी के मार्जिन में हालिया गिरावट की वजह यह रही है कि वह कुछ कम बिकने वाली कारों का उत्पादन कर रही है। भारती ने कहा कि जिन कारों की मांग है, हमारे पास उनके उत्पादन के लिए पर्याप्त क्षमता नहीं है। यदि हमारे पास दोनों में लचीलापन होता, चाहे वह सेमीकंडक्टर आपूर्ति हो या घरेलू उत्पादन, तो शायद हमारे समक्ष ऐसी समस्या नहीं आती।’’

यह भी पढ़ें : TVS Srichakra 30 लाख डॉलर में करेगी SG Acquisition Corporation का अधिग्रहण

एमएसआई के हरियाणा और गुजरात संयंत्रों की सालाना स्थापित क्षमता फिलहाल 23 लाख इकाई की है। भारती ने कहा कि इस पहल की लागत काफी छोटी होती है। प्रवेश स्तर की कारों की बिक्री में गिरावट के बारे में उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में नियामकीय नियम गहन होने के साथ ऐसी कारों के अधिग्रहण की लागत बढ़ी है।

उन्होंने कहा, ‘‘इस खंड में ग्राहकों की आय में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि देर-सवेर उनकी आय बढ़ेगी और छोटी कारों का बाजार फिर खड़ा हो सकेगा।’’ भारती ने बताया कि पहली बार कार खरीदने वालों की संख्या में भी कमी आई है।

उन्होंने कहा, ‘‘‘बाजार से हमारे पास पहली बार के खरीदारों की संख्या में करीब 10 प्रतिशत की कमी आई है। हमारा मानना है कि इस खंड की आबादी की आमदनी लागत के साथ-साथ बढ़ती है और नियामकीय नियम और गहन नहीं होते हैं, तो किसी समय यह खंड फिर खड़ा होगा।’’

वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में भारत में प्रवेश स्तर की कारों की थोक बिक्री घटकर 35,000 इकाई रह गई है। जुलाई-सितंबर, 2018-19 में यह 1.38 लाख कारों के उच्चस्तर पर थीं।

निर्यात संबंधी सवाल पर भारती ने कहा कि आगे चलकर कंपनी का अपना तीन गुना करने का लक्ष्य है। कंपनी का लक्ष्य 2030-31 तक निर्यात को 7.5 से आठ लाख इकाई पर पहुंचाने का है। हालांकि, मारुति देश की सबसे बड़ी कार निर्यातक बनी हुई है।

Advertisement
First Published - November 5, 2023 | 12:13 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement