facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

GST कटौती से लक्जरी कारों के दाम 8% तक घटेंगे: मर्सिडीज-बेंज

Advertisement

कंपनी ने कहा कि पूरी टैक्स कटौती का फायदा ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा। त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ने की उम्मीद, 2025 को अब तक का सबसे बेहतर साल मान रही कंपनी।

Last Updated- September 05, 2025 | 8:39 AM IST
Mercedes-Benz vehicles will become expensive from the new year, prices will increase by up to 3% नए साल से महंगी हो जाएंगी Mercedes-Benz की गाड़िया, कीमतों में 3% तक की बढ़ोतरी

मर्सिडीज-बेंज इंडिया के प्रबंध निदेशक और सीईओ संतोष अय्यर ने सोहिनी दास को दिए साक्षात्कार में कहा कि जीएसटी तर्कसंगत बनाने से उपभोक्ताओं के मनोबल को बढ़ावा मिलेगा और लक्जरी कार खरीदारों को अनुमानित तौर पर कीमतों में 5 से 8 फीसदी तक का लाभ मिल सकता है। मुख्य अंश…

आपकी राय में लक्जरी कारों की कीमतें कितनी कम हो जाएंगी?

मर्सिडीज-बेंज इस पूरी जीएसटी कटौती का लाभ अपने ग्राहकों को देगी। कीमतों में अनुमानित लाभ 5 से 8 फीसदी के दायरे में होगा जिससे ग्राहकों का उत्साह बढ़ेगा और त्योहारी बिक्री में वृद्धि होगी। ऑटोमोटिव पार्ट्स पर जीएसटी युक्तिसंगत बनाने से भी लंबी अवधि में टीसीओ में कमी आनी चाहिए।

क्या इससे रुपये के अवमूल्यन के कारण उत्पन्न दबाव की भरपाई हो रही है?

हमने दोनों मसलों को अलग कर दिया है। फिलहाल हम जीएसटी का पूरा लाभ ग्राहकों को दे रहे हैं और उम्मीद है कि रुपया पहले के स्तर पर वापस आ जाएगा। अगर यह मौजूदा स्तर पर बना रहा या और भी गिरता है तो हमें कीमतों में और बढ़ोतरी करने पर मजबूर होना पड़ेगा। हम उम्मीद करते हैं कि यह पुनर्गठन एक दीर्घकालिक उपाय है जिससे अर्थव्यवस्था मजबूत बनेगी जहां ज्यादा खपत और खर्च होगा और इससे ज्यादा रोजगार पैदा होंगे।

क्या इससे 2025 के लिए अनुमान बदलेंगे?

करों को तर्कसंगत बनाने से उपभोक्ताओं के मनोबल पर सकारात्मक असर पड़ेगा। हमें उम्मीद है कि 2025 का त्योहारी सीजन हाल के वर्षों का सबसे अच्छा सीजन होगा। हालांकि साल की समाप्ति अभी भी स्थिर या एक अंक की वृद्धि के साथ हो सकती है क्योंकि अगस्त में भी जीएसटी में कमी की उम्मीदों के कारण गिरावट आई थी।

Advertisement
First Published - September 5, 2025 | 8:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement