facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारत में सबसे तेजी से बिकने वाला EV बना एमजी विंडसर

Advertisement

जनवरी 2024 से मार्च 2025 के बीच एमजी मोटर की बाजार हिस्सेदारी तीन गुना से ज्यादा बढ़ी, टाटा के बाद बना दूसरा सबसे बड़ा ईवी ब्रांड

Last Updated- April 11, 2025 | 10:25 PM IST
electric vehicle

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने घोषणा की है कि उसका इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) एमजी विंडसर पेश किए जाने के महज छह महीने के भीतर 20,000 की बिक्री हासिल करने वाला सबसे तेजी से बिकने वाला इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मॉडल बन गया है।

मार्च 2025 तक जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर के पास ईवी श्रेणी में 31 प्रतिशत खुदरा बाजार हिस्सेदारी हासिल कर ली, जो केवल टाटा मोटर्स से पीछे है, जिसके पास 38 प्रतिशत हिस्सेदारी है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अनुसार वित्त वर्ष 2025 में एमजी ने 28 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ कुल 30,162 वाहन बेचे, जबकि टाटा मोटर्स ने 53 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ 57,616 वाहन बेचे।

जनवरी 2024 और मार्च 2025 के बीच एमजी मोटर ने भारत के ईवी बाजार में लगातार अपनी मौजूदगी बढ़ाई और मासिक बाजार हिस्सेदारी दिसंबर 2024 में बढ़कर 41.29 प्रतिशत के शिखर पर पहुंच गई है, जबकि जनवरी 2024 में यह हिस्सेदारी 14.12 प्रतिशत थी। एमजी की मासिक ईवी बिक्री जनवरी 2024 की 1,203 से बढ़कर मार्च 2025 तक 3,889 तक पहुंच गई। ऐसा मुख्य रूप से एमजी विंडसर की लोकप्रियता के कारण हुआ।

Advertisement
First Published - April 11, 2025 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement