facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

M&M और अदाणी टोटल गैस ने EV चार्जिंग के लिए मिलाया हाथ

Advertisement

एमऐंडएम के वाहन खंड के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा कि यह गठबंधन ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में एक आधारशिला है।

Last Updated- March 21, 2024 | 10:17 PM IST
Mahindra and Mahindra

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (एमऐंडएम) ने देश भर में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित करने के लिए अदाणी टोटाल गैस की एक इकाई के साथ समझौता किया है। प्रमुख वाहन कंपनी ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि उसने अदाणी टोटाल एनर्जी ई- मोबिलिटी लिमिटेड (एटीईएल) के साथ इस संबंध में समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।

बयान के अनुसार यह समझौता देशभर में एक विस्तृत ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए एक खाका तय करता है। एमऐंडएम ने कहा कि इसके अलावा साझेदारी में खोज, उपलब्धता, नेविगेशन और लेनदेन को कवर करने वाले ग्राहकों के लिए चार्जिंग नेटवर्क तक निर्बाध पहुंच प्रदान करने के लिए ई-मोबिलिटी समाधान पेश करना भी शामिल होगा। इसमें कहा गया है कि इस सहयोग से इलेक्ट्रिक वाहन एक्सयूवी400 ग्राहकों के पास अब 1,100 से अधिक चार्जर तक पहुंच होगी।

एमऐंडएम के वाहन खंड के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा कि यह गठबंधन ईवी चार्जिंग बुनियादी ढांचे को बढ़ाने में एक आधारशिला है। यह सुनिश्चित करता है कि हमारे ग्राहकों को एक अद्वितीय ईवी अनुभव के लिए चार्जिंग नेटवर्क और डिजिटल एकीकरण तक निर्बाध पहुंच का आनंद मिले।

अदाणी टोटाल गैस के कार्यकारी निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी सुरेश पी मंगलानी ने कहा कि चार्जिंग बुनियादी ढांचे के लिए एमएंडएम के साथ समझौते से ईंधन उपयोग बदलाव के हिस्से के रूप में ईवी प्रौद्योगिकी को अपनाने के लिए ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा।

Advertisement
First Published - March 21, 2024 | 10:17 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement