facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

त्योहारी सीजन में दिल्ली की सड़कों पर रफ्तार का नया रिकॉर्ड, 22,000 से अधिक कारें बिकीं

Advertisement

पिछले साल 2023 में नवंबर के त्योहार के महीने में 80,854 नए वाहन रजिस्टर हुए थे, जिसमें से 57,000 से ज्यादा दोपहिया वाहन और 18,635 कारें शामिल थीं।

Last Updated- November 02, 2024 | 12:44 PM IST
new car launch
Representative Image

त्योहारी सीजन के दौरान दिल्ली में वाहनों की बिक्री ने एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। दिवाली से पहले, दिल्ली सरकार के ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट में कुल 86,000 से अधिक नए वाहन रजिस्टर किए गए हैं। शुक्रवार को अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस संख्या में पिछले महीने 30 अक्टूबर तक रजिस्टर वाहन शामिल हैं।

सरकारी रेवेन्यू में बढ़ोतरी

नई गाड़ियों की वजह से मोटर व्हीकल टैक्स के तौर पर 366 करोड़ रुपये का रेवेन्यू भी जनरेट हुआ है। इससे साफ है कि लोग त्योहारी सीजन में गाड़ियों की खरीदारी को काफी तवज्जो दे रहे हैं।

दोपहिया और चार पहिया वाहनों का ट्रेंड

हालांकि, इस सीजन में स्कूटर और मोटरसाइकिल की बिक्री में कुछ कमी दर्ज की गई है, लेकिन चार पहिया वाहनों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। अक्टूबर में, दिवाली से एक दिन पहले तक, दिल्ली में 22,000 से अधिक कार और एसयूवी सहित हल्के मोटर वाहन बेचे गए।

इस बार हुई ज्यादा बिक्री

पिछले साल 2023 में नवंबर के त्योहार के महीने में 80,854 नए वाहन रजिस्टर हुए थे, जिसमें से 57,000 से ज्यादा दोपहिया वाहन और 18,635 कारें शामिल थीं।

Advertisement
First Published - November 2, 2024 | 9:34 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement