facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

NexGen Energia: अब केवल 36,990 रुपये में ले पाएंगे दोपहिया EV, नेक्सजेन एनर्जिया ने की अनवील

Advertisement

कंपनी का उद्देश्य चालू वित्त वर्ष में 500 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री करना है

Last Updated- April 04, 2024 | 10:49 PM IST
kinetic green

इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी नेक्सजेन एनर्जिया ने 36,990 रुपये की कीमत वाला किफायती दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बाजार में उतारा है। नोएडा स्थित कंपनी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उद्यमी एवं अभिनेता सुनील शेट्टी ने इस दोपहिया ईवी मॉडल का अनावरण किया। इसकी कीमत 36,990 रुपये से शुरू होती है जो कंपनी का सबसे किफायती मॉडल है।

कंपनी ने कहा, “यह मॉडल आने वाली पीढ़ी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों को अधिक सुलभ और किफायती बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” नेक्सजेन एनर्जिया के चेयरमैन पीयूष द्विवेदी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य इलेक्ट्रिक वाहन को सबके लिए व्यवहार्य बनाना है ताकि भविष्य को हरित बनाया जा सके।

कंपनी का उद्देश्य चालू वित्त वर्ष में 500 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री करना, 500 से अधिक वितरक नेटवर्क स्थापित करना और ईवी क्षेत्र में लगभग 50,000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार प्रदान करना है। कंपनी अगले वित्त वर्ष में दुनिया का सबसे किफायती चार-पहिया वाहन पेश करने की योजना पर काम कर रही है जिसकी कीमत पांच लाख रुपये से भी कम होगी।

Advertisement
First Published - April 4, 2024 | 10:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement