facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Ola Electric ने 69,999 रुपये से शुरू होने वाले नए S1 X स्कूटरों की डिलीवरी शुरू की

Advertisement

Ola Electric ने हाल ही में अपने S1, S1 Pro, S1 Air और S1 X+ स्कूटरों की कीमतों में भी संशोधन किया है।

Last Updated- May 10, 2024 | 10:53 PM IST
इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी का घाटा बढ़कर 347 करोड़ रुपये हो गया Ola Electric Q1 Results: Loss of electric scooter manufacturing company increases to Rs 347 crore

ओला इलेक्ट्रिक ने देश के कई शहरों में अपने नए एस1 एक्स स्कूटरों की डिलिवरी शुरू करने की घोषणा की है। तीन बैटरी कॉन्फिगरेशन – 2 किलोवाट, 3 किलोवाट और 4 किलोवाट में पेश एस1 एक्स विभिन्न रेंज की जरूरतें पूरी करता है और 69,999 रुपये की शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम) के साथ व्यापक ग्राहक बाजार में कंपनी की पैठ सुनिश्चित करता है।

कंपनी ने कहा है कि किफायती कीमतों के साथ साथ 8 साल/80,000 किलोमीटर एक्सटेंडेड बैटरी वारंटी (बगैर अतिरिक्त खर्च के) ने एस1 एक्स को आकर्षक ईवी बना दिया है। ओला इलेक्ट्रिक टेक्नोलॉजीज में मुख्य विपणन अधिकारी अंशुल खंडेलवाल ने कहा, ‘एस1 एक्स के साथ हमने ऊंची लागत की समस्या को दूर किया है। बड़े ग्राहक बाजार में उतरने से हमें अपने लक्षित ग्राहक आधार का दायरा बढ़ाने, मौजूदा और संभावित दोपहिया उपयोगकर्ताओं को ईवी से जोड़ने में मदद मिलेगी।’

ओला इलेक्ट्रिक ने हाल में अपने एस1 एक्स पोर्टफोलियो के लिए नई कीमतों की घोषणा की है। तीन बैटरी कॉन्फिगरेशन (2 किलोवाट, 3 किलोवाट और 4 किलोवाट) में मौजूद इस स्कूटर की कीमत 69,999 रुपये (शुरुआती), 84,999 रुपये और 99,999 रुपये है। कंपनी ने एस1 प्रो, एस1 एयर और एस1 एक्स+ की कीमतें संशोधित कर 1,29,999 रुपये, 1,04,999 रुपये और 84,999 रुपये कर दी हैं। एस1 एक्स रेंज के साथ अनुरोध पर फिजीकल चाबी भी मिलती है।

Advertisement
First Published - May 10, 2024 | 10:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement