facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बिक्री में फिर शीर्ष पर पहुंच गई ओला

Advertisement

अप्रैल में कंपनी की बाजार भागीदारी 22.4 फीसदी और पंजीकरण की संख्या 18,485 पर पहुंच गई।

Last Updated- April 30, 2025 | 11:23 PM IST
Ola Cabs will have to give option for refund, CCPA took many actions after 2061 complaints Ola Cabs को रिफंड के लिए देना होगा विकल्प, 2061 शिकायतों के बाद CCPA ने लिए कई एक्शन

अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया की कमजोर बिक्री से जूझ रही ओला इलेक्ट्रिक एक बार फिर से वित्त वर्ष 2026 के पहले महीने अप्रैल में शीर्ष पर पहुंचने में कामयाब रही। अप्रैल में कंपनी की बाजार भागीदारी 22.4 फीसदी और पंजीकरण की संख्या 18,485 पर पहुंच गई।

हालांकि, अपने प्रतिद्वंद्वियों के साथ ओला इलेक्ट्रिक की बढ़त का अंतर बहुत कम है। दूसरे नंबर पर टीवीएस है जिसने 18,205 वाहनों का पंजीकरण दर्ज किया (बाजार हिस्सेदारी 22.06 प्रतिशत) और तीसरे स्थान पर बजाज ऑटो जिसका आंकड़ा 17,743 पंजीकरण का (21.5 प्रतिशत) है। यह इलेक्ट्रिक दोपहिया के लिए तीन कंपनियों के बीच तगड़ी प्रतिस्पर्धा का स्पष्ट संकेत है।

ई-स्कूटर पर सरकारी सब्सिडी (जो 1 अप्रैल से आधी 5,000 रुपये कर दी गई है) का असर ई-दोपहिया की कुल बिक्री पर स्पष्ट रूप से दिख रहा है। अप्रैल की कुल बिक्री में मार्च के मुकाबले भारी गिरावट देखी गई जो 126,703 वाहनों से 35 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ मात्र 82,539 वाहनों पर आ गई। सवाल यह है कि क्या सब्सिडी में यह कटौती अगले कुछ महीनों में भी बिक्री पर प्रतिकूल प्रभाव डालेगी। हालांकि सालाना आधार पर अप्रैल में बिक्री करीब 30 फीसदी बढ़ी जबकि उद्योग को इससे ज्यादा की उम्मीद थी।

मार्च में, ओला इलेक्ट्रिक की भागीदारी तेजी से घट गई थी जिससे कंपनी तीसरे स्थान पर आ गई थी और बजाज नंबर एक पर पहुंच गई थी। ओला की बिक्री में गिरावट कंपनी के लिए पंजीकरण से जुड़े उसके विक्रेताओं की समस्याओं की वजह से भी आई। कंपनी ने एक समय ई-दोपहिया बाजार में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी को छू लिया था, लेकिन प्रतिद्वंद्वियों की प्रतिस्पर्धा, उसकी खराब सेवा को लेकर आरोप और नियामकीय जांच ने बिक्री के साथ-साथ शेयर बाजारों में उसके शेयर पर भी असर डाला है।

इसके अलावा कंपनी की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलों की पेशकश में भी देरी हुई है जिनकी डिलिवरी अप्रैल में होने की उम्मीद थी।  वित्त वर्ष 2025 में बाजार भागीदारी पर दबाव के बावजूद ओला 31 प्रतिशत से अधिक की भागीदारी के साथ दबदबा बनाए हुए है जो वित्त वर्ष 2024 में 36 फीसदी थी। बजाज की बाजार भागीदारी वित्त वर्ष 2024 के 11.7 फीसदी से दोगुना बढ़कर वित्त वर्ष 2025 में 20.5 फीसदी हो गई जबकि टीवीएस बाजार भागीदारी बनाए रखने में सफल रही है।

Advertisement
First Published - April 30, 2025 | 10:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement