facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

3 से 5 साल में ठीक-ठाक होगा बिक्री में प्रीमियम टायर का हिस्सा

Advertisement

घरेलू बाजार में हर महीने करीब 24 लाख कारों के रेडियल टायर बिकते हैं और इसमें सीएटी की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत है।

Last Updated- March 19, 2025 | 10:54 PM IST
Tire manufacturing company announces 200% dividend, know record date and other details टायर बनाने वाली कंपनी ने किया 200% डिविडेंड का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट एंड अन्य डिटेल्स
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्राकृतिक रबर के बढ़ते दामों के साथ मार्जिन पर दबाव के बीच टायर कंपनियां तेजी से उन प्रीमियम टायरों पर ध्यान दे रही हैं जिनमें बेहतर मार्जिन है और जो देसी बाजार में तेजी से बढ़ने वाली श्रेणी हैं।

मुंबई की टायर विनिर्माता सिएट को उम्मीद है कि अगले तीन से पांच साल के दौरान प्रीमियम टायर उसकी यात्री कार रेडियल (पीसीआर) बिक्री में 30 प्रतिशत से अधिक का योगदान करेंगे। सिएट ने आज लग्जरी सिडैन और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल्स (एसयूवी) को ध्यान में रखते हुए टायरों की अपनी नई सुपरड्राइव श्रृंखला पेश की।

बिजनेस स्टैंडर्ड के साथ बातचीत में सिएट के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्य अधिकारी (सीईओ) अर्णव बनर्जी ने कहा कि फिलहाल प्रीमियम टायरों (17 इंच से बड़े टायर) की घरेलू बाजार में हिस्सेदारी मोटे तौर पर आठ से 10 प्रतिशत है, जिसके अगले तीन से पांच साल के दौरान 30 से 40 प्रतिशत तक होने की क्षमता है। उन्होंने कहा, ‘सिएट की प्रीमियम श्रृंखला कारों की रेडियल टायर बिक्री में करीब आठ से 10 प्रतिशत का योगदान देती है और उम्मीद है कि अगले तीन से पांच साल में यह बिक्री का 30 प्रतिशत से ज्यादा हो जाएगी।’

घरेलू बाजार में हर महीने करीब 24 लाख कारों के रेडियल टायर बिकते हैं और इसमें सीएटी की हिस्सेदारी 16 प्रतिशत है। फिलहाल सिएट की बिक्री में वाणिज्यिक वाहनों के टायर और यात्री वाहनों के टायरों का अनुपात 50:50 है। कंपनी के लिए अभी कारों के रेडियल टायर की बिक्री की हिस्सेदारी यात्री वाहन टायरों का लगभग 20 प्रतिशत है।

बनर्जी ने कहा कि प्रीमियम टायरों में मार्जिन स्पष्ट रूप से बेहतर है। उन्होंने स्वीकार किया, ‘फिलहाल हमारा सकल मार्जिन लगभग 35 से 36 प्रतिशत है। हम 40 प्रतिशत की सीमा पर सहज हैं। प्रीमियम रेंज पर ध्यान देने से निश्चित रूप से मार्जिन बढ़ाने में मदद मिलेगी।’
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक रबर की बढ़ती कीमतें चिंता की बात है।

Advertisement
First Published - March 19, 2025 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement