facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SUV की धूम! दिसंबर में कार बिक्री में 27% उछाल, हर सेगमेंट में रही ग्रोथ

Advertisement

SIAM के मुताबिक दिसंबर में कार, दोपहिया और तिपहिया सभी सेगमेंट में दोहरे अंक की बढ़त, आगे भी मांग बनी रहने की उम्मीद

Last Updated- January 13, 2026 | 12:57 PM IST
FADA auto sales india may 2026
Representational Image

December Car Sales: दिसंबर 2025 में ऑटोमोबाइल कंपनियों से डीलरों को भेजे गए पैसेंजर वाहनों की संख्या में सालाना आधार पर 27 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इंडस्ट्री बॉडी सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने मंगलवार को यह जानकारी दी। SIAM के अनुसार इस तेज बढ़त की सबसे बड़ी वजह यूटिलिटी व्हीकल (SUV) की मजबूत मांग रही।

SIAM के आंकड़ों के मुताबिक, दिसंबर 2025 में कुल पैसेंजर वाहन बिक्री 3,99,216 यूनिट रही, जबकि दिसंबर 2024 में यह आंकड़ा 3,14,934 यूनिट था। इस तरह सालाना आधार पर बिक्री में 26.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

टू-व्हीलर्स में तेज रिकवरी

पैसेंजर वाहनों के साथ-साथ टू-व्हीलर्स की बिक्री में भी दिसंबर में जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनियों से डीलरों को भेजे गए दोपहिया वाहनों की संख्या सालाना आधार पर 39 फीसदी बढ़कर 15,41,036 यूनिट पहुंच गई। पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 11,05,565 यूनिट था।

SIAM के अनुसार दिसंबर 2025 में थ्री-व्हीलर्स की बिक्री भी मजबूत रही। इस सेगमेंट में बिक्री 17 फीसदी बढ़कर 61,924 यूनिट रही, जबकि दिसंबर 2024 में यह 52,733 यूनिट थी।

आगे भी मजबूत रहेगी मांग

इंडस्ट्री के आउटलुक पर सियाम ने कहा कि ऑटोमोबाइल उद्योग वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में मजबूत रफ्तार के साथ एंट्री कर चुका है। 2025 के अंत में सभी वाहन सेगमेंट में डबल डिजिट की ग्रोथ दर्ज की गई है और आने वाले महीनों में भी थोक और खुदरा बिक्री में स्थिर बढ़त बने रहने की उम्मीद है।

ब्याज दर कटौती और बुकिंग से मिलेगा सहारा

SIAM ने कहा कि साल के अंत में बिक्री बढ़ाने की कोशिशें, बुकिंग का मजबूत स्तर और 2025 में ब्याज दरों में की गई कटौती का असर अब वाहन लोन पर साफ दिखने लगा है। इससे आने वाले समय में वाहन मांग को और सहारा मिलने की संभावना है।

FY26 में भी ग्रोथ को लेकर भरोसा

इंडस्ट्री बॉडी के मुताबिक भले ही वैश्विक भू-राजनीतिक हालात पर नजर रखने की जरूरत बनी रहे, लेकिन इसके बावजूद ऑटो सेक्टर को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025-26 का अंत भी अच्छी ग्रोथ के साथ होगा। सरकार की नीतिगत सुधारों और स्थिर आर्थिक हालात से उद्योग को आगे भी समर्थन मिलता रहेगा।

Advertisement
First Published - January 13, 2026 | 12:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement