facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

ईवी बैटरी संयंत्र के लिए समय चाहती है आरआईएल

Advertisement

रिलायंस ने यह भी बताया कि संयंत्र को भारी उद्योग मंत्रालय से एक पत्र मिला है जिसमें देरी के कारण जुर्माना लगाया गया है।

Last Updated- March 04, 2025 | 10:31 PM IST
Reliance

मुकेश अंबानी के नेतृत्व वाले समूह ने मंगलवार को कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज की इलेक्ट्रिक वाहन बैटरी बनाने वाली इकाई ने उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन योजना (पीएलआई) के तहत अपने निर्माण संयंत्र की स्थापना के लिए केंद्र सरकार से और समय मांगा है। समूह ने विस्तार की अवधि या देरी का कारण नहीं बताया है।

मार्च 2022 में, रिलायंस ने एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल्स (एसीसी) के लिए 5 गीगावॉट की स्थानीय निर्माण क्षमता स्थापित करने के लिए सरकार की पीएलआईयोजना के तहत रियायत हासिल की थी। 181 अरब रुपये की इस योजना के तहत कंपनियों को दो साल के भीतर विनिर्माण सुविधाएं स्थापित करनी थीं। रिलायंस ने यह भी बताया कि संयंत्र को भारी उद्योग मंत्रालय से एक पत्र मिला है जिसमें देरी के कारण जुर्माना लगाया गया है।

3 मार्च तक जुर्माना 3.1 करोड़ रुपये था। भारत सरकार ने बैटरियों का स्थानीय उत्पादन बढ़ाने के लिए इंसेंटिव योजना शुरू की है। देश में कुल कार बिक्री में ईवी बिक्री की भागीदारी 30 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल भारत में बेची गईं कुल कारों में इलेक्ट्रिक मॉडलों का योगदान करीब 2 प्रतिशत रहा।

Advertisement
First Published - March 4, 2025 | 10:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement