facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

देसी यात्री वाहनों की बिक्री जनवरी में 17.23 फीसदी बढ़ी

Advertisement

ग्रामीण इलाकों में नरमी के बीच दोपहिया की बिक्री की रफ्तार महज 3.81 फीसदी रही

Last Updated- February 13, 2023 | 11:39 PM IST
SIAM Auto Sales in March 2026

देसी यात्री वाहनों की बिक्री जनवरी में सालाना आधार पर 17.23 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 2,98,093 वाहन हो गई, जिसकी वजह उपभोक्ता की बेहतर अवधारणा रही। वाहन निर्माताओं के संगठन सायम (SIAM) ने सोमवार को यह जानकारी दी।

SIAM के आंकड़ों से पता चलता है कि यात्री वाहनों में यूटिलिटी वाहन क्षेत्र में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी दर्ज हुई। पिछले साल जनवरी में 1,16,962 यूटिलिटी वाहनों की बिक्री हुई थी, जो इस साल जनवरी में करीब 28 फीसदी बढ़कर 1,49,328 वाहन हो गई।

ग्रामीण इलाकों में नरमी के बीच हालांकि दोपहिया की बिक्री की रफ्तार महज 3.81 फीसदी रही और कुल 11.84 लाख वाहन बिके।

SIAM के महासचिव राजेश मेनन ने कहा, यात्री वाहनों की बिक्री एक बार फिर जनवरी में सबसे ज्यादा रही और अप्रैल 2022 से जनवरी 2023 के बीच पहली बार बिक्री 30 लाख के पार निकल गई।

उन्होंने कहा, तिपहिया की एल-5 श्रेणी में बिक्री इस साल जनवरी में एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले दोगुनी से ज्यादा हो गई, वहीं दोपहिया की बिक्री महज 4 फीसदी बढ़ी।

SIAM के मुताबिक, कार निर्माताओं ने इस साल जनवरी में 55,551 यात्री वाहनों का निर्यात किया, जो पिछले साल 40,781 रहा था। हालांकि तिपहिया का निर्यात पिछले साल जनवरी के 39,151 वाहन के मुकाबले घटकर जनवरी 2023 में 23,080 वाहन रह गया। भारत से दोपहिया का निर्यात 40.76 फीसदी घटकर 2,20,103 वाहन रहा।

SIAM के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा, यात्रियों की बेहतर अवधारणा यात्री वाहनों की मांग में इजाफा कर रही है। पिछले दो साल के मुकाबले तिपहिया की बिक्री ने रफ्तार पकड़ी है, हालांकि यह अभी भी कोविड-पूर्व के स्तर पर नहीं पहुंच पाया है।

Advertisement
First Published - February 13, 2023 | 7:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement