facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Car Sales: रिकॉर्ड साल के बाद भी स्कोडा को फिर बड़ी बढ़त की उम्मीद

Advertisement

रिकॉर्ड बिक्री के बाद स्कोडा ऑटो इंडिया को 2026 में भी दो अंकों की वृद्धि की उम्मीद है, हालांकि वैश्विक तनाव चिंता बढ़ा रहा है।

Last Updated- March 20, 2026 | 8:56 AM IST
Skoda
Representational Image

स्कोडा ऑटो इंडिया साल 2026 में अपनी बिक्री में 10 से 12 प्रतिशत तक की वृद्धि की उम्मीद कर रही है। यह वृद्धि पिछले साल के इसके रिकॉर्ड प्रदर्शन से बने अधिक आधार के बावजूद विस्तृत यात्री वाहन बाजार से आगे रहेगी। कंपनी के ब्रांड निदेशक आशिष गुप्ता ने आज बिजनेस स्टैंडर्ड को यह जानकारी दी। यह बात ऐसे समय में सामने आई है, जब पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष आपूर्ति श्रृंखलाओं और मांग के मनोबल को प्रभावित कर रहा है।

गुप्ता ने कहा, ‘अब तक हमारे उत्पादन पर कोई असर नहीं पड़ा है लेकिन जैसे-जैसे स्थिति रोजाना लंबी होती जा रही, इससे डीलरों को खेप भेजने में देरी के लिहाज से जोखिम बढ़ेगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें उपभोक्ताओं के मनोबल पर भी दबाव डाल सकती हैं। उन्होंने ऊर्जा उपलब्धता और लॉजिस्टिक में रुकावट को प्रमुख चिंता बताया, अगर संकट जारी रहता है। उन्होंने कहा कि अगर कलपुर्जों की ढुलाई जहाज के बजाय हवाई मार्ग से करनी पड़ती है, तो इससे लागत बढ़ सकती है।

स्कोडा ऑटो इंडिया ने साल 2025 में रिकॉर्ड दर्ज किया और उसकी बिक्री साल 2024 के 35,166 की तुलना में दोगुनी से भी अधिक बढ़कर 72,665 हो गई। इसकी मुख्य वजह 4 मीटर से छोटी एसयूवी कायलाक की जोरदार मांग थी। गुप्ता ने स्वीकार किया कि इतनी तेज वृद्धि को बनाए रखना मुश्किल होगा। उन्होंने कहा, ‘पिछला साल हमारे लिए लगभग 100% वृद्धि के साथ एक ब्लॉकबस्टर वर्ष था… मुझे पता है कि उस तरह की वृद्धि बनाए रखना संभव नहीं है,‘ हालांकि उन्होंने उद्योग की वृद्धि से आगे रहने के कंपनी के लक्ष्य को दोहराया।

Advertisement
First Published - March 20, 2026 | 8:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement