facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

त्योहारों के बाद भी मांग मजबूत, PV की बिक्री में 19% की बढ़त; मारुति ने बेची 1.70 लाख से ज्यादा कारें

Advertisement

सियाम के आंकड़ों के मुताबिक यात्री वाहन, दोपहिया और तिपहिया तीनों कैटेगरी ने नवंबर 2025 में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है।

Last Updated- December 12, 2025 | 1:55 PM IST
FADA auto sales india may 2026
Representational Image

त्योहारों के बाद भी मजबूत मांग बने रहने का सकारात्मक असर ऑटोमोबाइल सेक्टर में साफ दिखाई दिया। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के मुताबिक, नवंबर 2025 में यात्री वाहनों (PV) की कुल बिक्री 18.7% बढ़कर 4,12,405 हो गई, जबकि नवंबर 2024 में यह 3,47,522 यूनिट थी।

सियाम के आंकड़ों के मुताबिक, भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने नवंबर में 1,70,971 की बिक्री दर्ज की, जो पिछले साल की 1,41,312 यूनिट की तुलना में 21% अधिक है। महिंद्रा एंड महिंद्रा की थोक बिक्री भी मजबूत रही और यह 46,222 से 22% बढ़कर 56,336 यूनिट पहुंच गई। वहीं, हुंदै मोटर इंडिया की बिक्री में 4% की बढ़त देखने को मिली, जो नवंबर 2024 के 48,246 से बढ़कर 50,340 यूनिट हो गई।

2W, 3W की बिक्री में जोरदार उछाल

आंकड़ों के मुताबिक, दोपहिया वाहन (2W) सेगमेंट ने भी नवंबर में जोरदार बढ़त दर्ज की। इस कैटेगरी की कुल बिक्री 16,04,749 से बढ़कर 21% की वृद्धि के साथ 19,44,475 यूनिट हो गई। स्कूटर की बिक्री में 29% की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह 5,68,580 से बढ़कर 7,35,753 यूनिट हो गई।
मोटरसाइकिल की बिक्री 17.5% बढ़कर 11,63,751 पर पहुंच गई, जबकि पिछले वर्ष यह 9,90,246 थी। हालांकि, मोपेड की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई और यह 2% घटकर 44,971 इकाइयों पर आ गई। तिपहिया वाहनों (3W) की थोक बिक्री नवंबर में 21% बढ़कर 71,999 पर पहुंच गई, जो इस कैटेगरी में मांग की निरंतर मजबूती को दर्शाती है।

2026 में मजबूत रहेगा सेंटीमेंट: सियाम

सियाम के महानिदेशक राजेश मेनन ने कहा कि त्योहारों के बाद भी मजबूत मांग बनाए रखने और सरकार के GST 2.0 सुधारों के चलते मोटर वाहन उद्योग ने नवंबर 2025 में अपनी गति बरकरार रखी। उन्होंने कहा कि यात्री वाहन, दोपहिया और तिपहिया तीनों कैटेगरी ने नवंबर 2025 में अब तक की सबसे अधिक बिक्री दर्ज की है। मेनन ने भरोसा जताया कि लगातार सहायक नीतिगत सुधारों और बेहतर बाजार भावना की वजह से यह बढ़ोतरी 2026 में भी जारी रह सकती है।

पीटीआई इनपुट के साथ 

Advertisement
First Published - December 12, 2025 | 1:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement