facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

टाटा मोटर्स ने रिकॉर्ड 250 पेटेंट दाखिल किए

Advertisement

कंपनी ने साल के दौरान 81 कॉपी राइट आवेदन भी दाखिल किए और 68 पेटेंट अनुदान हासिल किए। इससे उसके कुल स्वीकृत पेटेंटों की संख्या बढ़कर 918 हो गई।

Last Updated- April 17, 2025 | 10:36 PM IST
Tata Motors
बिजनेस स्ट्रेंडर्ड हिन्दी

टाटा मोटर्स ने बीते वित्त वर्ष 2025 में 250 पेटेंट और 148 डिजाइन आवेदन दाखिल किए हैं। कंपनी के बयान के मुताबिक यह अब तक सालाना आधार पर दाखिल की गई सबसे बड़ी संख्या है। दाखिल आवेदनों में उत्पादन और प्रक्रिया पूरी करने के कई क्षेत्र शामिल हैं, जिनमें इलेक्ट्रिक वाहन(ईवी), हाइड्रोजन आधारित प्रौद्योगिकी और बैटरी, पावरट्रेन, सस्पेंशन, ब्रेक, एचवीएसी और उत्सर्जन नियंत्रण जैसी प्रमुख वाहन प्रणाली पर ध्यान दिया गया है।

इसके अलावा कंपनी ने साल के दौरान 81 कॉपी राइट आवेदन भी दाखिल किए और 68 पेटेंट अनुदान हासिल किए। इससे उसके कुल स्वीकृत पेटेंटों की संख्या बढ़कर 918 हो गई। टाटा मोटर्स ने कहा कि दाखिल आवेदन कनेक्टिविटी, विद्युतीकरण, स्थिरता और सुरक्षा जैसे वाहन क्षेत्र के मौजूदा रुझानों के अनुरूप है। आवेदनों में हाइड्रोजन ईंधन बैटरी और अन्य वैकल्पिक प्रोपल्सन प्रणालियों से संबंधित विकास शामिल हैं।

Advertisement
First Published - April 17, 2025 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement