facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

इस साल Hyundai की कुल बिक्री में एसयूवी का योगदान 60% से अधिक रहेगा : COO

Advertisement

हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की कुल बिक्री अक्टूबर, 2023 में 68,728 इकाई रही है।

Last Updated- November 05, 2023 | 1:01 PM IST
Hyundai Motor India IPO opens: GMP shows slight uptick; Should you apply? जीएमपी में मामूली बढ़त; दांव लगाएं या नहीं, जानें एक्सपर्ट्स की राय
Representative Image

हुंदै मोटर इंडिया लि. (एचएमआईएल) की कुल बिक्री में इस साल स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों (एसयूवी) की हिस्सेदारी बढ़कर 60 प्रतिशत से अधिक रहने की उम्मीद है। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) तरुण गर्ग ने कहा कि क्रेटा और हाल में पेश एक्सटर जैसे मॉडलों को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है, जिससे हम यह लक्ष्य हासिल करने की ओर हैं।

पिछले तीन माह में तेजी आने के साथ कंपनी वैश्विक भू-राजनीतिक चिंताओं के बावजूद अपने निर्यात की गति बनाए रखने को लेकर आश्वस्त है। गर्ग ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इस साल के अंत तक हमारी कुल बिक्री में एसयूवी का हिस्सा 60 प्रतिशत से अधिक हो जाएगा। हमने साल के शुरू में यह बात कही थी ..अब हम लगभग वहां पहुंच रहे हैं।’’

यह भी पढ़ें : Maruti की बाजार मांग के लिहाज वाहन उत्पादन में ‘लचीलापन’ लाने की तैयारी

उनसे कंपनी की कुल बिक्री में एसयूवी के योगदान के बारे में पूछा गया था। उन्होंने आगे कहा, ‘‘हमारे लिए अच्छी बात यह है कि एसयूवी का योगदान अक्टूबर में 63 प्रतिशत हो गया है और इस साल अबतक यह 59 प्रतिशत हो गया है। जबकि उद्योग के लिए यह 48 प्रतिशत है। इससे हमें वास्तव में मदद मिली है। इस तरह जनवरी से अक्टूबर तक हमारा प्रदर्शन उद्योग से अच्छा रहा है।

हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड (एचएमआईएल) की कुल बिक्री अक्टूबर, 2023 में 68,728 इकाई रही है। एक साल पहले इसी महीने में यह 58,006 इकाई थी। इस तरह अक्टूबर में कंपनी की बिक्री 18.48 प्रतिशत बढ़ी है।

इस साल जनवरी-अक्टूबर की अवधि में कंपनी कुल बिक्री 6,43,535 इकाई रही, जो एक साल पहले की समान अवधि के 5,78,956 इकाई के आंकड़े से 11.15 प्रतिशत अधिक है। घरेलू बाजार में इस अवधि में कंपनी की बिक्री 5,09,910 इकाई रही, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के 4,65,678 इकाई से 9.49 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - November 5, 2023 | 12:58 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement